सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jayant Chaudhary

अभी किसी दल से कोई गठबंधन नहीं : जयंत  

अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 12 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Jayant Chaudhary
मुजफ्फरनगर में जयंत चौधरी का स्वागत करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि अभी किसी भी पार्टी से गठबंधन की कोई बातचीत नहीं हुई है। मीडिया में ही गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं। सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ कांग्रेस और सपा को एमएलसी एवं राज्यसभा के चुनाव मेें समर्थन दिया है
Trending Videos


नेशनल हाईवे पर चीतल ग्रांड के पास दिल्ली से सहारनपुर जाते समय कार्यकर्ताओं ने रालोद नेता जयंत चौधरी का स्वागत किया। स्वागत के दौरान जयंत चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ कांग्रेस और सपा को एमएलसी एवं राज्यसभा के चुनाव मेें समर्थन दिया है। हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं कि हमने कांग्रेस या सपा से गठबंधन की बात की है, जिस पार्टी से भी गठबंधन होगा। उससे पहले मुददों पर बात होगी। शर्त मानने के बाद ही गठबंधन के बारे में विचार किया जाएगा। उन्होंने फिलहाल किसी भी पार्टी से गठबंधन की बात को नकार दिया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष अजीत राठी, वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी, पंकज राठी,

श्रीवीर प्रधान, धर्मेन्द्र तोमर, मुकेश प्रधान, जयप्रकाश शास्त्री, मनीष प्रताप, देवेंद्र, पुष्पेंद्र चौधरी, हर्ष राठी, सुधीर भारती, अंकित चौधरी, अमित चौधरी, इकरामुददीन सैफी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी का दिल्ली से सहारनपुर जाते समय बाईपास पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में पूर्वमंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, विधायक मुश्ताक चौधरी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, ठाकुर अरुण सिंह, हरीश त्यागी, महेश पालीवाल, पुष्पेंद्र शर्मा, योगेंद्र राठी, सुधीर भारतीय, राममेहर राठी, श्रीराम तोमर, सुनील मलिक, राहुल सैनी, रजनीश कोरी, आशुतोष पंवार, विकास धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed