फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD

सद्भावना बिगाड़ने का प्रयास कर रही है भाजपा : राठी 

Mon, 20 Jun 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
RLD
मीरापुर में प्रेसवार्ता करते रालोद जिला अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पूर्व भाजपा द्वारा क्षेत्र के 79 परिवारों द्वारा कथित पलायन सूची का राष्ट्रीय लोकदल ने खंडन करते हुए कहा कि भाजपा क्षेत्र में सद्भावना बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि भाजपा का जनाधार खिसक चुका है और भाजपा के कथित नेता सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ कर क्षेत्र में वर्ष 2013 के हालात बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


मीरापुर के मोंटी तिराहे के एक रेस्टोरेंट में रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, रालोद के वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी, ओमकार सिंह, सुधीर भारतीय, मोंटी कादियान, मनीष कोहली, बिन्नू चावडा आदि नेताओं ने प्रेसवार्ता में कहा कि 16 जून को कथित भाजपा नेताओं द्वारा जारी 79 लोगों की पलायन सूची भ्रामक है। वास्तव में ये सभी लोग रोजगार की तलाश में क्षेत्र से गये हैं।
विज्ञापन


भाजपा का वोट बैंक खिसकता जा रहा है इसलिए आने वाले वर्ष में चुनाव के दृष्टिकोण से लोगों की भावनाओं को भड़काकर अपना स्वार्थ साधना चाहते हैं। भाजपा सांसद व नगर पंचायत चेयरमैन भाजपा से संबंधित हैं उन्होंने कस्बे से पलायन करने वालों को क्यों नहीं रोका। उन्होंने सांसद व चेयरमैन का इस्तीफा मांगते हुए कहा की पूरी सूची में से केवल एक व्यक्ति के पलायन की पुष्टि हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक संगीत सोम की निर्भय यात्रा में लोग खुलेआम हथियार लेकर चल रहे थे यदि प्रशासन इस यात्रा को न रोकता तो क्षेत्र मेें हिंसक बवाल हो सकता था। रालोद नेताओं ने दावा किया कि उन्होंने सूची में दर्शाये अधिकांश लोगों से सम्पर्क किया है और सभी लोग अपनी इच्छानुसार रोजगार के लिये मीरापुर छोडकर गये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed