फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में लोकप्रिय आठ स्मार्टफोन जो चाइनीज नहीं हैं, यहां है पूरी लिस्ट

Thu, 12 Nov 2020 11:12 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 12 Nov 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
8 popular non-Chinese smartphones in India starting price from Rs 9999
non-Chinese smartphones - फोटो : amarujala

आप में से लाखों लोग ऐसे होंगे जो चाइनीज स्मार्टफोन नहीं खरीदना चाह रहे होंगे। यदि आप भी उनमें से एक हैं तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि इस रिपोर्ट में हम आपको 8 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जो भारतीय बाजार उपलब्ध हैं और ये फोन चाइनीज नहीं हैं।

8 popular non-Chinese smartphones in India starting price from Rs 9999
Samsung Galaxy M01

सैमसंग गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन को लाइट ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

8 popular non-Chinese smartphones in India starting price from Rs 9999
Samsung Galaxy M30s REVIEW - फोटो : amar ujala

सैमसंग गैलेक्सी एम30एस (रिव्यू) में 6.4 इंच की इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एक्सीनॉस 9611 चिपसेट है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 600एमएच की बैटरी है। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
8 popular non-Chinese smartphones in India starting price from Rs 9999
Samsung Galaxy A31 - फोटो : amarujala

Samsung Galaxy A31
फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।  फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।  फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 15वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 185 ग्राम है। Samsung Galaxy A31 की कीमत 18,999 रुपये है।

विज्ञापन
8 popular non-Chinese smartphones in India starting price from Rs 9999
Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

Samsung Galaxy Note 10 Lite (रिव्यू)
गैलेक्सी नोट 10 लाइट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 34,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 36,999 रुपये है। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 2.7GHz का Exynos 9810 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें पहला लेंस 12 मेगापिक्सल का है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा लेंस भी 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed