{"_id":"6a75df4b1ba18e7a93015580","slug":"agra-accident-six-people-travelling-in-an-auto-rickshaw-fell-into-water-filled-pit-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ऑटो में बैठे पांच लोग पानी से भरे गड्ढे में डूबे, हाइड्रा की मदद से निकाले बाहर; किशोरी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ऑटो में बैठे पांच लोग पानी से भरे गड्ढे में डूबे, हाइड्रा की मदद से निकाले बाहर; किशोरी की हालत गंभीर
Fri, 07 Aug 2026 07:06 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:06 PM IST
सार
जलभराव के बीच से गुजर रहे ऑटो के पलटते ही चीखपुकार मच गई। ऑटो सवार पांच लोग पानी से भरे गड्ढे में डूबने लगे। माैके पर माैजूद लोगों ने उन्हें बचाया। एक किशोरी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
गड्ढे में पलट गया ऑटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर जलभराव के बीच से गुजर रहा ऑटो गड्ढे में जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो में बैठे पांच लोग पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। माैके पर चीखपुकार मच गई। माैके पर माैजूद लोगों को गड्ढे से बाहर निकाल लिया। एक किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना एत्माद्दाैला के पीलाखार की पुलिया के पास नगला बिहारी गांव में सड़क पर जलभराव हो रखा था। शुक्रवार को एक ऑटो जलभराव के बीच से गुजर रहा था। तभी हादसा हुआ। ऑटो का पहिया गड्ढे में जाते ही अनियंत्रित हो गया। ऑटो पलट गया। इससे उसमें सवार पांच लोग पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढा इतना गहरा था कि लोग ऑटो समेत पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
लोगों ने चीखपुकार सुन माैके की ओर दाैड़ लगा दी। आननफानन में राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए लोगों को गड्ढे से बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। हाइड्रा चालक योगेश यादव ने बहादुरी दिखाते ऑटो को बाहर निकाला। लोगों की जान बचाई।