फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police have registered an FIR against MP Mukesh Rajput on charges of robbery and life-threatening assault

UP: सांसद मुकेश राजपूत पर एफआईआर, बहन-पत्नी और बेटे समेत 38 नामजद; लूट और जानलेवा हमले का आरोप

Fri, 07 Aug 2026 06:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Fri, 07 Aug 2026 06:55 PM IST
सार

पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सहावर को प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सांसद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Police have registered an FIR against MP Mukesh Rajput on charges of robbery and life-threatening assault
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर थाना सहावर पुलिस ने फर्रुखाबाद से सांसद मुकेश राजपूत, उनकी बहन रीना राजपूत, पत्नी सौभाग्यवती, बेटों, सुरक्षा गार्डों समेत 38 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, लूट और घर में घुसकर जानलेवा हमला करने जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। गांव लक्ष्मीपुर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह की तहरीर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह के अनुसार, उनका तीन मंजिला मकान अवंतीबाई नगर में स्थित है। उनके बेटे रवींद्र कुमार की शादी रीना राजपूत से हुई थी, जो फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत की सगी बहन हैं। शादी के बाद से ही रीना अपने सांसद भाई के प्रभाव का दबाव बनाकर परिवार को प्रताड़ित करती आ रही थी। करीब एक वर्ष पूर्व सांसद और उनके सहयोगियों ने मकान की दुकान पर जबरन कब्जा करवा दिया था। रवीन्द्र को मारपीट कर निकाल दिया था। 
विज्ञापन


 

7 सितंबर 2025 को रीना राजपूत ने विवाद के बाद फर्जी वीडियो बनवाकर मायके फोन किया। उसी शाम करीब 8 बजे सांसद के इशारे पर दर्जनों हथियारबंद लोगों ने घर को घेर लिया। डर के मारे परिवार के अन्य सदस्य जान बचाकर भागे, जबकि पीड़ित बुजुर्ग पहले माले पर ही फंसे रह गए। हमलावरों ने कटर से लोहे के दरवाजे और ताले काट दिए। पीड़ित ने रातभर अपनी लाइसेंसी रायफल से खुद को बचाया और पुलिस को फोन करते रहे। 

आरोप है कि सांसद के राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस ने पीड़ित की मदद नहीं की। 8 सितंबर की सुबह पुलिस उलटे पीड़ित के बेटे राजेश को पकड़कर ले गई और रायफल जब्त कर चालान कर दिया। जब पीड़ित की कैंसर पीड़ित बेटी प्रीति और पत्नी जानकी देवी घर पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद घर के अलमारियों व बक्सों के ताले तोड़कर लूटपाट की गई। 

 

आरोपी लगभग 50 लाख रुपये, आभूषण, मकान के बैनामे, मुकदमे की फाइलें, चेकबुक, पासबुक, शैक्षणिक प्रमाण पत्र लूट ले गए। सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए और डीसीआर उखाड़कर ले गए। जब उनकी पत्नी और बेटी किसी तरह जान बचाकर अपने पैतृक गांव लक्ष्मीपुर पहुंचीं तो हमलावरों ने वहां भी पहुंचकर उनके साथ मारपीट की।  पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। तब उन्होंने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सहावर को प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना करने के आदेश दिए थे। 

इन आरोपियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, उनकी पत्नी सौभाग्यवती, पुत्र अर्पित व अंकित, दो सुरक्षा गार्ड, बहन रीना राजपूत, भाई राकेश, दिनेश उर्फ नन्हे, संजीव, सुधाकर प्रधान, ओमसरन वर्मा (भट्टा वाले) सहित कुल 38 नामजद समेत 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed