{"_id":"6aa2386e8759ecb1ea0b818a","slug":"20-year-olds-found-with-bone-strength-like-40-year-olds-study-finds-60-with-weak-bones-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20 की उम्र में 40 साल जैसा हाल: युवाओं की हड्डियां क्यों हो रहीं कमजोर, बार-बार हो रहे फ्रेक्चर; ये आदत बदलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 की उम्र में 40 साल जैसा हाल: युवाओं की हड्डियां क्यों हो रहीं कमजोर, बार-बार हो रहे फ्रेक्चर; ये आदत बदलें
Thu, 10 Sep 2026 11:25 AM IST
Dhirendra Singh
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:25 AM IST
सार
आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी के 1704 लोगों पर किए सर्वे में 60.6 फीसदी लोगों की हड्डियों का घनत्व कमजोर मिला है, जबकि 30 साल से कम उम्र के 38.3 फीसदी युवाओं में भी कमजोरी सामने आई। विशेषज्ञों के मुताबिक धूप और व्यायाम से दूरी, पौष्टिक आहार की कमी और फास्टफूड की बढ़ती आदत युवाओं की हड्डियों को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन
युवाओं की हड्डियां क्यों हो रहीं कमजोर?
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूप, दूध और व्यायाम हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। अधिकांश किशोर-युवा इससे वास्ता नहीं रख रहे हैं। इससे कैल्शियम-विटामिन डी की कमी हो गई। रही-सही कसर फास्टफूड ने पूरी कर दी। ऐसे में महज 18 से 20 साल की उम्र में हड्डियां 40 साल के व्यस्क जैसी सख्त हो गई हैं। टेढ़ेपन की समस्या बढ़ी है तो जोड़-मांसपेशियों में दर्द, सूजन और बार-बार फ्रेक्चर हो रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी (एओएस) के सर्वे में 38 फीसदी युवाओं की हडिड्यां कमजोर मिली हैं। ओवरऑल यह आंकड़ा 60.6 फीसदी पाया गया। एओएस ने बोन एंड ज्वाइंट माह के तहत अगस्त में पार्क, कॉलेज, सरकारी विभाग, सोसाइटी समेत सार्वजनिक स्थानों पर 16 से 70 साल से अधिक उम्र के 1704 लोगों की हड्डियों की बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) की जांच की। इसमें 60.3 फीसदी (1033) में हड्डियों का घनत्व -1 से कम मिला। इनमें से 54 फीसदी (920) ऑस्टियोपीनिया और 6.6 फीसदी (113) में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा मिला। चौंकाने वाली बात रही कि इसमें 30 साल से कम उम्र के 38.3 फीसदी में 40 की उम्र की हड्डियों जैसी ताकत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवतियों की हड्डियां ज्यादा कमजोर
सचिव एओएस डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि 30 से कम आयु वर्ग में युवतियों की हड्डियां युवकों के मुकाबले कमजोर मिलीं। 125 युवतियों की जांच में 37.6 फीसदी (47) और 42 युवकों में से 35.7 (15) फीसदी की हड्डियां कमजोर पाई गईं। ये दर्द-सूजन को सामान्य समझते रहे।

युवा वर्ग में तेजी से बढ़ रहे हड्डी रोग
अध्यक्ष एओएस डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ का कहना है कि 30-40 साल की उम्र की महिला-पुरुषों में हड्डियां तेजी से कमजोर हो रही हैं। सर्वे में ये समस्याएं काम के दबाव, खानपान में लापरवाही, नियमित पैदल नहीं चलने, धूप नहीं लेने और पौष्टिक आहार की कमी के कारण पाई गईं। इनमें 95 फीसदी कामकाजी युवा शामिल रहे।

फास्टफूड, बढ़ते वजन से हो रहीं खोखली
सर्वे संयोजक डॉ. डीवी शर्मा का कहना है कि युवाओं में दाल, हरी सब्जी, मोटे अनाज से दूरी और पिज्जा-बर्गर, पेटीज, मोमोज, कोल्डड्रिंक समेत अन्य फास्टफूड से हड्डियां खोखली हो रही हैं। वजन बढ़ने से जोड़ों पर भार अधिक मिला। इनमें गठिया रोग होने का खतरा है।

इन बातों का रखें ध्यान:
1- रोजाना 10 हजार कदम पैदल चलें।
2- सुबह 30-35 मिनट की धूप जरूर लें।
3- फास्टफूड, धूम्रपान-अल्कोहल से बचें।
4- छोटी दूरी के लिए साइकिल उपयोग करें।
5- हड्डी की परेशानी पर बीएमडी जांच कराएं।
6- दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, मोटा अनाज लें।

ये रही स्थिति:
उम्र संख्या कमी प्रतिशत
30 से कम 389 149 38.3
30-39 461 244 52.9
40-49 328 223 68
50-59 277 215 77.6
60-69 150 119 79.3
70 से अधिक 99 83 83.8
उम्र संख्या कमी प्रतिशत
30 से कम 389 149 38.3
30-39 461 244 52.9
40-49 328 223 68
50-59 277 215 77.6
60-69 150 119 79.3
70 से अधिक 99 83 83.8
1704: की हड्डियों की हुई जांच
1033: की हड्डियां मिलीं कमजोर
149: लोगों की उम्र 30 वर्ष से रही कम