{"_id":"6aa2374efaff47e73e0a2970","slug":"dayalbagh-road-sinks-again-30th-collapse-in-four-years-sewer-line-leakage-blamed-agra-up-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा का लाचार सिस्टम: चार साल में 30वीं बार धंसी दयालबाग की सड़क, हुआ इतना बड़ा गड्ढा; जिसमें समा जाएगी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा का लाचार सिस्टम: चार साल में 30वीं बार धंसी दयालबाग की सड़क, हुआ इतना बड़ा गड्ढा; जिसमें समा जाएगी कार
Thu, 10 Sep 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:21 AM IST
सार
दयालबाग में सीवर लाइन में रिसाव के कारण 100 फुटा रोड से अदनबाग तक करीब दो किलोमीटर हिस्से में बुधवार को फिर सड़क धंस गई। इस हिस्से में चार साल में करीब 30वीं बार सड़क धंसने का दावा है; खतरे को देखते हुए बैरिकेडिंग कर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
30वीं बार धंसी दयालबाग की सड़क
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दयालबाग में बिछाई गई घटिया गुणवत्ता की सीवर लाइन के लीक होने से बुधवार को एक बार फिर से सड़क धंस गई, जिससे गहरा गड्ढा हो गया। दयालबाग 100 फुटा रोड और अदनबाग को इससे जोड़ने वाले दो किमी. हिस्से में यह 30 वीं बार सड़क धंसी है। मरम्मत के लिए पहुंची वीए टेक वबाग की टीम ने बैरिकेडिंग कर खुदाई शुरू की है। अदन बाग मोड़ पर ही दो अन्य जगहों पर सड़क धंसने की आशंका है।
विज्ञापन
दयालबाग में 100 फुटा रोड, अदन आग और जयराम बाग से दयालबाग को जोड़ने वाली सड़क पर घटिया सीवर लाइन बिछाई गई। देर रात तक वीए टेक वबाग की टीम गड्ढे की खुदाई कर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की तलाश करने में लगी रही। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर तनवीर शर्मा ने बताया कि लीकेज मिलने के बाद मरम्मत की जाएगी। 10 अगस्त को जयराम बाग के पास सड़क धंसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को सड़क धंसने पर हुए गहरे गड्ढे में किसी के गिरने से कोई हादसा न हो, इसलिए बैरिकेडिंग कराई गई है। क्षेत्रीय निवासी सौरभ चौधरी ने बताया कि चार साल के अंदर यहां 15 से 125 फीट तक चौड़े गड्ढे सीवर लाइन में रिसाव के कारण हो चुके हैं। बार-बार हादसे हो रहे हैं,लेकिन सीवर लाइन बदलने का काम शुरू नहीं किया जा रहा, जबकि मंडलायुक्त के निर्देश पर बनी कमेटी अपनी रिपोर्ट दे चुकी है।
6.50 करोड़ में बदली जाएगी पूरी लाइन
जलनिगम ने दयालबाग में बिछी घटिया सीवर लाइन बदलने के लिए 6.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर नगर निगम को सौंपा था। इसके लिए अब तक बजट नहीं मिल पाया है। पार्षद भरत शर्मा ने बताया कि दयालबाग की पूरी सीवर लाइन जर्जर हो चुकी है। हालांकि यह 12 साल पुरानी ही है लेकिन इसमें इस्तेमाल किए गए सीवर पाइप बेहद खराब गुणवत्ता के हैं। सीवर मैनहोल भी खराब बनाए गए जो बार-बार लीकेज हो रहे हैं। इसे तत्काल बदला जाए।
जलनिगम ने दयालबाग में बिछी घटिया सीवर लाइन बदलने के लिए 6.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर नगर निगम को सौंपा था। इसके लिए अब तक बजट नहीं मिल पाया है। पार्षद भरत शर्मा ने बताया कि दयालबाग की पूरी सीवर लाइन जर्जर हो चुकी है। हालांकि यह 12 साल पुरानी ही है लेकिन इसमें इस्तेमाल किए गए सीवर पाइप बेहद खराब गुणवत्ता के हैं। सीवर मैनहोल भी खराब बनाए गए जो बार-बार लीकेज हो रहे हैं। इसे तत्काल बदला जाए।