फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   79 Year Old Woman Dies After Falling Into Open Drain In Agra Freeganj

मौत का नाला: सीढ़ियों से फिसल गईं शीला, पांच फीट गहरे नाले में जी गिरीं; तड़प-तड़प कर गई जान

Wed, 26 Aug 2026 12:02 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 12:02 PM IST
सार

आगरा के फ्रीगंज में 79 वर्षीय शीला देवी रात में टॉयलेट जाने के दौरान सीढ़ियों से लड़खड़ाकर पांच फीट गहरे खुले नाले में गिर गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह दुकानदारों ने नाले में शव देखा और परिजन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 

विज्ञापन
79 Year Old Woman Dies After Falling Into Open Drain In Agra Freeganj
खुला नाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में चिम्मनलाल के बाड़ा के पास एक महिला की नाले में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन



फ्रीगंज में चिम्मनलाल के बबाड़े में रह रही 79 साल की शीला देवी की नाले में गिरकर मौत हो गई। वह रात में टॉयलेट जाने के लिए उठी और जीने से नीचे उतरते ही वह लड़खड़ाकर नीचे गिर गई। सीढ़ी के ठीक नीचे करीब 5 फुट गहरा नाला बना हुआ है जो खुला पड़ा था। इसी में वह गिर पड़ी। सुबह क्षेत्र के दुकानदारों ने उनका शव देखा तो परिजन को सूचना दिए। उनके पति की 3 महीने पहले ही मौत हुई है और एक बेटी पास में ही ससुराल में रहती है मौके पर पुलिस पहुंची और शव नाले से बाहर निकलवाय गया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed