सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of forcing a young woman to convert, activists beat up the young man and took him to the police station.

Agra News: युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, युवक को पीटते हुए थाने ले गए कार्यकर्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 04 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of forcing a young woman to convert, activists beat up the young man and took him to the police station.
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवती का धर्म परिवर्तन कराकर बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। युवक की पिटाई करते हुए थाने ले आए। नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि युवती 21 महीने से दूसरे समुदाय के युवक के साथ रह रही थी। दोनों के बीच मारपीट होने पर परिजन को बुला लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

थाना खंदौली क्षेत्र की युवती को अप्रैल 2024 में क्षेत्र का आरिफ नामक युवक ले गया था। युवती के परिजन ने प्राथमिकी दर्ज करा दी। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने दबाव बनाया। इस कारण उन्होंने समझौता कर लिया। युवती ने कोर्ट में युवक के पक्ष में बयान दे भी दे दिए। युवती को युवक फरीदाबाद ले गया था जहां दोनों साथ रह रहे थे। वह उससे रोज मारपीट करता था। इस दौरान धमकी भी देता था कि किसी को घर में बताया तो पिता और भाई को मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले ट्रांस यमुना क्षेत्र में किराये के मकान में आकर रहने लगा। मंगलवार सुबह आरिफ ने मारपीट की। युवती ने किसी तरह पिता और मामा को काॅल कर घटना की जानकारी दी। इस पर वो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। घर के बाहर हंगामा कर दिया। आरिफ को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने लगे। इसके बाद थाने तक लेकर आए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर हंगामा भी कर दिया।
आरोप लगाया कि युवती का धर्म परिवर्तन कराया गया है। बाद में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। आरिफ को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि युवती ने आरोपी से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों साथ ही रह रहे थे। अब विवाद होने पर पुलिस को सूचना दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाने पर बजरंग दल के जिला संयोजक अनिल शर्मा, शैलू जाट, बंटी शर्मा, दिनेश, कृष्णकांत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed