सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Activa collided with a parked canter on Kirawali Highway, three injured

Agra News: किरावली हाईवे पर खड़े कैंटर में घुसी एक्टिवा, तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Activa collided with a parked canter on Kirawali Highway, three injured
किरावली घायल राजकुमार 30बर्षकिरावली घायल शरदसिंह 30 बर्ष निवासी गोपऊ
विज्ञापन
किरावली। आगरा-जयपुर हाईवे पर बुधवार रात भीषण सड़क हादसे में तीन एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बा किरावली के समीप सड़क किनारे खड़े एक कैंटर में एक्टिवा पीछे से जा घुसी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है।
Trending Videos


हादसा बुधवार रात करीब 9 बजे हुआ। किरावली की ओर से एक एक्टिवा पर सवार होकर तीन युवक आगरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर पहले से खड़े एक कैंटर को वे देख नहीं पाए और उनकी एक्टिवा सीधे उसमें जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घायलों की पहचान अमन (20 वर्ष) और प्रवीण (30 वर्ष) निवासी नगला मंसा (आगरा) तथा कन्हैया (35 वर्ष) निवासी सैत कुम्हेर (भरतपुर, राजस्थान) के रूप में हुई है।पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, किरावली के गांव पुरामना पर बुधवार दोपहर बाइक और साइकिल की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार अछनेरा निवासी राजकुमार 30 वर्ष और साइकिल सवार गोपऊ निवासी 33 वर्षीय शरद सिंह घायल हो गए। बाइक सवार की मां किरन देवी किन्नो ने बताया कि अपने बेटे राजकुमार के साथ फतेहपुर सीकरी बेटी के यहां जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed