सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro to Run Between Cantt and Agra College by December 2026

Agra Metro: कैंट से आगरा कॉलेज के बीच कब से दौड़ने लगेगी मेट्रो, जानें क्या है नया अपडेट; 67% काम हुआ पूरा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर दिसंबर 2026 तक कैंट से आगरा कॉलेज के बीच संचालन शुरू होगा। 67% काम पूरा हो चुका है, जबकि पूरा कॉरिडोर जून 2027 तक जनता के लिए खोला जाएगा।
 

Agra Metro to Run Between Cantt and Agra College by December 2026
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक निर्माणाधीन 15 किमी लंबे दूसरे कॉरिडोर पर इसी साल दिसंबर 2026 तक आगरा कॉलेज से कैंट के बीच मेट्रो दौड़ने लगेगी। कॉरिडोर का 67 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है जबकि शेष निर्माण को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
Trending Videos


प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को समीक्षा बैठक में निर्माण की कमान संभाल रही कंपनी एलएंडटी को कड़े निर्देश दिए थे। कंपनी को शेष कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण करने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि आगरा मेट्रो परियोजना की कुल लागत 8300 करोड़ रुपये है, जिसमें से अब तक 5650.05 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय के मुताबिक दूसरे कॉरिडोर पर पिलर, पियर कैप और यू-गर्डर रखने का काम तेजी से चल रहा है। मैनपावर और मशीनों की संख्या बढ़ा दी गई है। दिसंबर 2026 में ट्रायल रन के साथ ही कोच पटरियों पर नजर आने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2027 तक जुड़ेगा पूरा शहर
दूसरे कॉरिडोर का प्राथमिकता खंड जहां दिसंबर 2026 तक तैयार होगा, वहीं कालिंदी विहार तक के शेष हिस्से को जून 2027 तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से कैंट रेलवे स्टेशन, आगरा कॉलेज और कालिंदी विहार के बीच का सफर आसान होगा और शहर को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

दो कॉरिडोर का जाल
पहला कॉरिडोर: सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट (14 किमी)। इसमें 13 स्टेशन हैं, जिनमें से 6 स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन वर्तमान में हो रहा है।
दूसरा कॉरिडोर: आगरा कैंट से कालिंदी विहार (15 किमी)। दिसंबर 2026 में प्राथमिकता खंड शुरू करने का लक्ष्य।

जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने बताया कि प्रोजेक्ट की प्रगति संतोषजनक है, लेकिन समयसीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य में और तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed