{"_id":"6afabb7440ba23b01f0efada","slug":"agra-police-arrest-27-warranted-accused-in-two-day-special-drive-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों की आई आफत: आगरा में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दिन में 27 वारंटी गिरफ्तार; नौ थानों की टीम ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों की आई आफत: आगरा में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दिन में 27 वारंटी गिरफ्तार; नौ थानों की टीम ने दी दबिश
Mon, 16 Nov 2026 01:44 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:44 PM IST
सार
आगरा कमिश्नरेट के नगर जोन में विशेष अभियान के तहत नौ थानों की पुलिस ने शनिवार और रविवार को 27 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। शाहगंज पुलिस ने सबसे ज्यादा 10 वारंटियों को पकड़ा।
विज्ञापन
आगरा में पुलिस का बड़ा एक्शन
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आगरा कमिश्नरेट के नगर जोन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार और रविवार को नौ थानों की पुलिस ने कुल 27 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान 17 नवंबर तक जारी रहेगा।
इस अभियान के दौरान, शाहगंज थाने की पुलिस ने 10 वारंटी अभियुक्तों को पकड़ा, जिनमें रमेश, गोविन्द, राहुल कुमार, पप्पू खां, आरिफ उर्फ लुक्का, बबलू, कलीमुद्दीन, मौनू, अमर सिंह और एक महिला वारंटी शामिल हैं।
रकाबगंज थाने की पुलिस ने पांच वारंटी राजेश, राहुल, सोनू उर्फ जितेन्द्र, रजत और कोमल को गिरफ्तार किया। ट्रांस यमुना थाने की पुलिस ने चार वारंटी साबिर अली, मौहम्मद यूनिस, मोसिन और बृजेश कुमार उर्फ भूरी सिंह यादव को पकड़ा।
विज्ञापन
एकता थाने की पुलिस ने तीन वारंटी सोनू, सूखा उर्फ आकाश और भोला उर्फ सुमित को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त, न्यू आगरा थाने से नरेश, जगदीशपुरा थाने से गोला कुमार, ताजगंज थाने से विकास, एत्माद्दौला थाने से लाल सिंह और सदर बाजार थाने से सुरेन्द्र चन्द शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है।