सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ammonia Gas Leak at Cold Storage in Agra FIR Filed Against Owner

कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस रिसाव: कोल्ड स्टोर संचालक पर प्राथमिकी दर्ज, 35 ग्रामीणों की बिगड़ गई थी हालत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के पिनाहट क्षेत्र में कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस रिसाव होने से गांव में दहशत फैल गई और लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में कोल्ड स्टोर संचालक और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Ammonia Gas Leak at Cold Storage in Agra FIR Filed Against Owner
आगरा में अमोनिया गैस लीक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव कुकथरी स्थित समाधिया कोल्ड स्टोर में हुए अमोनिया गैस रिसाव के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने कोल्ड स्टोर संचालक और अज्ञात लोगों के खिलाफ लापरवाही बरतने और जनजीवन को खतरे में डालने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos


आरक्षी अंकित कुमार की तहरीर पर दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, 12 मार्च की रात करीब 9 बजे समाधिया कोल्ड स्टोरेज से अचानक अमोनिया गैस का भारी रिसाव शुरू हो गया था। कोल्ड स्टोर के मालिक और प्रबंधक उपेंद्र शर्मा पुत्र सुखराम तथा अन्य कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण यह रिसाव हुआ। गैस की तीखी गंध और दमघोंटू माहौल के चलते गांव कुकथरी में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव के कारण कोल्ड स्टोर में काम कर रहे मजदूरों, स्थानीय ग्रामीणों और वहां से गुजर रहे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीम ने मास्क और सुरक्षा उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पाया, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से टल गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा और सार्वजनिक सुरक्षा की अनदेखी के मामले में संचालक उपेंद्र शर्मा व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की तकनीकी जांच भी कर रही है, ताकि रिसाव के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed