{"_id":"69b7b836dfaa83d23900cb33","slug":"lpg-tanker-overturns-in-kasganj-gas-leak-triggers-panic-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कासगंज में LPG टैंकर पलटा, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी; रूट कर दिया गया डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कासगंज में LPG टैंकर पलटा, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी; रूट कर दिया गया डायवर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार
कासगंज के मथुरा-बरेली मार्ग पर एलपीजी टैंकर पलटने से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस और दमकल विभाग ने ट्रैफिक डायवर्ट कर क्षेत्र को घेर लिया है। कनीकी टीम रिसाव रोकने के लिए मथुरा से रवाना हो चुकी है।
कासगंज में LPG टैंकर पलटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
कासगंज में मथुरा-बरेली मार्ग पर मोहनपुरा के निकट एक एलपीजी टैंकर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। टैंकर से गैस का रिसाव शुरू होने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।
पुलिस और दमकल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट किया और टैंकर के आसपास किसी भी व्यक्ति को जाने से रोका। घटना लगभग दोपहर 12 बजे हुई। मथुरा रिफाइनरी को टैंकर में हो रहे रिसाव की सूचना दे दी गई है, और वहां से एक तकनीकी टीम रिसाव को रोकने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह एलपीजी टैंकर गुजरात के कांडला पोर्ट से गैस लेकर बरेली जा रहा था। मौके पर दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके तिवारी, अग्निशमन अधिकारी नितेश शर्मा और उनकी टीमें मौजूद हैं। दमकल की गाड़ियां भी घटनास्थल पर तैनात हैं। अधिकारी तकनीकी टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं ताकि रिसाव को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। इस घटना से स्थानीय लोगों की सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन