{"_id":"69fc2ce221d8ae6cfd0b4f3f","slug":"army-havildar-dies-of-heart-attack-in-coimbatore-cremated-with-full-state-honours-2026-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हार्ट अटैक से सेना के जवान की मौत, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, नम आंखों से दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हार्ट अटैक से सेना के जवान की मौत, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, नम आंखों से दी गई विदाई
Thu, 07 May 2026 11:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 07 May 2026 11:40 AM IST
सार
कोयंबटूर में तैनात सेना के हवलदार सतेंद्र कुमार यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
हवलदार सतेंद्र कुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा गांव बरौली अहीर निवासी सेना के जवान हवलदार सतेंद्र कुमार यादव (53 वर्ष) का कोयंबटूर में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को गांव लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सतेंद्र यादव पुत्र स्व घमंडी लाल यादव का निधन सोमवार को हुआ था। उनके परिवार को मंगलवार सुबह इसकी सूचना मिली, सूचना मिलते ही परिजन कोयंबटूर रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
बुधवार को जब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ गांव पहुंचा, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के लोग भी अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। मृतक के बड़े बेटे सचिन यादव ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पूर्व बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। जवानों की टुकड़ी ने शोक शस्त्र की रस्म अदा कर जवान को अंतिम सलामी दी। इस दौरान भारत माता की जय और सतेंद्र यादव अमर रहे के नारे भी लगाए गए। मृतक 2016 में डीएससी के पद पर सेना में भर्ती हुए थे। अंतिम संस्कार में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों बेटे कर रहे हैं पढ़ाई
मृतक सतेंद्र अपने पीछे पत्नी निशा और दो बेटे सचिन 23 वर्ष और विशाल 20 वर्ष को छोड़ गए हैं। दोनों बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। बड़ा बेटा सचिन बी-टेक कर रहा है। वहीं, छोटा बेटा विशाल ग्रेजुएशन कर रहा है।
मृतक सतेंद्र अपने पीछे पत्नी निशा और दो बेटे सचिन 23 वर्ष और विशाल 20 वर्ष को छोड़ गए हैं। दोनों बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। बड़ा बेटा सचिन बी-टेक कर रहा है। वहीं, छोटा बेटा विशाल ग्रेजुएशन कर रहा है।