फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Announces 8 Rajya Sabha Candidates, Ram Pratap Singh Chauhan Gets Ticket from Agra

यूपी राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, राम प्रताप को मौका; जानें किसका कटा पत्ता

Mon, 05 Oct 2026 03:26 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 03:26 PM IST
सार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए अपने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिसमें आगरा के राम प्रताप सिंह चौहान को भी प्रत्याशी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्तूबर को चुनाव होना है।

 

विज्ञापन
BJP Announces 8 Rajya Sabha Candidates, Ram Pratap Singh Chauhan Gets Ticket from Agra
राम प्रताप सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग द्वारा जारी की गई इस सूची में आगरा से राम प्रताप सिंह चौहान को भी उम्मीदवार बनाया गया है। यह चुनाव उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्तूबर को होना है। भाजपा ने इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि मौजूदा राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस सूची में स्थान नहीं मिला है।
विज्ञापन

 

बता दें भारतीय जनता पार्टी ने एत्मादपुर से विधायक रहे राम प्रताप सिंह चौहान को राज्यसभा सदस्य बनने के लिए प्रत्याशी बना दिया है। राम प्रताप सिंह मौजूदा समय में प्रदेश महामंत्री हैं। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को भी राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। खास बात यह है कि धर्मपाल सिंह आगरा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रताप सिंह चौहान के उसे राज्यसभा प्रत्याशी बनने के साथ ही जिले की राजनीति में बड़ी हलचल हो गई है। मौजूदा समय में आगरा जिले से लोकसभा के दो सांसदों के रूप में राजकुमार चाहत और प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल हैं जबकि राज्यसभा में आगरा से समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन और भाजपा से नवीन जैन पहले ही राज्यसभा में है। राम प्रताप सिंह चौहान के राज्यसभा जाने के बाद आगरा में कुल सांसदों की संख्या पांच हो जाएगी। आगरा के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा।

 
विज्ञापन

भाजपा द्वारा घोषित राज्यसभा उम्मीदवार:

धर्मपाल सिंह
राधाकांत ओझा
प्रकाश पाल
विद्यासागर सोनकर
गोपी कृष्णा पाण्डेय
प्रियंका सिंह रावत
राम प्रताप सिंह चौहान (आगरा)
श्रुति गंगवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed