सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP district presidents may be announced soon

जल्द हो सकती है भाजपा के जिला और महानगर अध्यक्ष की घोषणा, दावेदारों की धड़कन बढ़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP district presidents may be announced soon
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में भाजपा के जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा इस महीने के आखिर में होनी है। इसको लेकर दोनों पदों पर नामांकन करने वाले 34 दावेदारों की धड़कन बढ़ी हुई हैं। 28 नवंबर को भी नामों की घोषणा हो सकती है।
Trending Videos


भाजपा में संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। मंडल इकाइयों के बाद जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए 20 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। जयपुर हाउस स्थित ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर हुई इस प्रक्रिया के दौरान महानगर अध्यक्ष पद के लिए 21 और जिलाध्यक्ष के लिए 19 नामांकन हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पदों के अलग-अलग चुनाव अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ विचर-विमर्श के बाद तीन-तीन नाम प्रदेश नेतृत्व को भेज दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव 30 नवंबर तक नये अध्यक्षों की घोषणा करने का दावा किया है। मगर सूत्रों के अनुसार, संगठन दो दिन पहले यानी 28 नवंबर को भी सूची जारी कर सकता है।

भंग चल रही हैं सपा इकाइयां 

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से समाजवादी पार्टी का संगठन बिखर सा गया है। विधानसभा चुनाव और फिर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कई सपाई कद्दावरों ने साइकिल का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। 

संगठन की स्थिति यह है कि पिछले लगभग एक साल से पार्टी की सभी इकाइयां भंग चल रही हैं। पार्टी फ्रंटल संगठन तो दूर जिला और महानगर अध्यक्ष तक घोषित नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed