सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP organizational elections in agra

भाजपा में संगठनात्मक चुनाव को लेकर खिंचे पाले, अपनों के बीच ही शह-मात का 'खेल'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Nov 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
BJP organizational elections in agra
भाजपा
विज्ञापन
भाजपा में संगठनात्मक चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर ही पाले खिंचे गए हैं। आगरा जिला और महानगर अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिए दंभ भरने वाले एक-दूसरे की घेराबंदी करने में लगे हैं। इनके बीच शह और मात का 'खेल' चरम पर है। कोई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रास्ते तो कोई लखनऊ में अपनी मजबूत पकड़ के सहारे पैर जमाने में लगा है।
Trending Videos


सत्ताधारी दल के जिला और महानगर अध्यक्ष पद भी काफी महत्वपूर्ण होता है। यह वजह है कि इस बार भाजपा में इन दोनों पदों के लिए दावेदार अधिक हैं। इनमें से कुछ ने तो पूरी ताकत झोंक दी है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए ऊंची पहुंच रहने वाले कुछ नेता अपने एक करीबी ब्राह्मण दावेदार के लिए फरह स्थित संघ कार्यालय पर भी डेरा डाल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ कार्यालय तक पहुंच रहे नेता

वैश्य समाज का कम उम्र का एक दावेदार माधव भवन (संघ कार्यालय, जयपुर हाउस) में तगड़ी घुसपैठ कर चुका है। लखनऊ में प्रदेश संगठन के सर्वेसर्वा से भी तालमेल बैठाने में कामयाब रहा है। ऐसे में उसकी मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। हालांकि वैश्य समाज के कई और दावेदार ताल ठोंक रहे हैं। संगठन में उनके अपने ‘चैनल’ हैं। 

सरकार और संगठन में अब तक अहम स्थान न मिलने पर सिंधी समाज का दावेदार अपने लंबे भाजपाई सफर के सहारे प्रयास कर रहा है। हालांकि महानगर में वैश्य और ब्राह्मण दावेदारों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। 

जिले में वर्तमान कार्यकारिणी के महत्पूर्ण सदस्य और पूर्व में चुनाव लड़ चुके एक पदाधिकारी की अब तक की सबसे मजबूत दावेदारी का दावा किया जा रहा है। हालांकि यहां भी ब्राह्मण समाज के कई दावेदार ताल ठोंक रहे हैं। लंबे समय से विधानसभा टिकट की और जिलाध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे एक युवा जाट भी इस मिशन को फतह करने में जुटा है।

ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर आज होगा नामांकन

जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए आज (बुधवार) जयपुर हाउस स्थित पार्टी कार्यालय पर नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होगी। जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए आशु वर्मा को चुनाव अधिकारी और प्रत्येंद्र पाल सिंह (पप्पू भैया) को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है। वहीं, महानगर अध्यक्ष चुनाव के लिए अरुण वशिष्ठ को चुनाव अधिकारी व पूनम कपूर को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है। 

नामांकन प्रक्रिया
. सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र वितरण एवं जमा करने की प्रक्रिया।
. दोपहर एक बजे से 1:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच।
. दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक नाम वापसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed