{"_id":"69ff2554f898a2ea1c0968da","slug":"body-of-young-man-found-buried-in-soil-near-cold-storage-facility-at-baldev-in-mathura-2026-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भांजे को मारकर जमीन में दफना दी लाश, मामा ने इसलिए किया बेरहमी से कत्ल; मामी ने भी दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भांजे को मारकर जमीन में दफना दी लाश, मामा ने इसलिए किया बेरहमी से कत्ल; मामी ने भी दिया साथ
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 09 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के मथुरा जिले में मिट्टी में दबा युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में पुलिस मामा-मामी की तलाश कर रही है।
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा में मामी से अवैध संबंध में मामा ने भांजे की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया। कोल्ड स्टोरेज के पास करीब डेढ़ फीट मिट्टी में शव दबा हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस मामा व मामी की तलाश कर रही है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, मध्यप्रदेश के भिंड जिला के लहार थाना सुंदरपुर निवासी गोविंद (28) अपने मामा जयकरन व मामी के साथ अहेरनी चौराहे पर किराए पर रहता था। वह यहां पानीपुरी का ठेला लगाते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि गोविंद के उसकी मामी के साथ अवैध संबंध थे, जयकरन को इसकी भनक लग गई। उसने गोविंद की हत्या कर कोल्ड स्टोरेज के पास मिट्टी के ढेर में उसका शव दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को कोल्ड स्टोरेज के आसपास लोगों ने मिट्टी से हाथ निकला देखा तो वह दंग रह गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मिट्टी से उसका शव निकालकर शिनाख्त की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके सिर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने गोविंद के परिजन को भी सूचना दी है। इधर, घटना के बाद से मामा-मामी गायब हैं। पुलिस अधीक्षक देहात सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामी के साथ अवैध संबंध नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामा-मामी तलाश में जुटी है। जल्दी ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।