{"_id":"6b07dd687108bcceaa04e369","slug":"bread-dispute-at-wedding-turns-violent-guests-and-villagers-clash-video-goes-viral-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी में रोटी नहीं मिली तो छिड़ गई जंग, बाराती-घराती में जमकर चले लात-घूंसे और ईंट-पत्थर; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी में रोटी नहीं मिली तो छिड़ गई जंग, बाराती-घराती में जमकर चले लात-घूंसे और ईंट-पत्थर; देखें वीडियो
Thu, 26 Nov 2026 12:49 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:49 PM IST
सार
फिरोजाबाद के पमारी गांव में शादी समारोह के दौरान रोटी नहीं मिलने पर बाराती और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और कुर्सियों के साथ ईंट-पत्थर भी चले। पुलिस ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शादी में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव पमारी में शादी की खुशियां उस समय हंगामे में बदल गईं, जब समारोह में रोटी नहीं मिलने को लेकर बाराती और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जमकर कुर्सियां फेंकी गईं और ईंट-पत्थर उठाकर एक-दूसरे पर हमला किया गया। अचानक हुए बवाल से समारोह में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के पमारी गांव का है। गांव निवासी कल्याण सिंह की बेटी की शादी थी। आगरा के खेरिया मोड़ इलाके से बारात आई थी। शादी समारोह के दौरान रोटी नहीं मिलने पर बाराती और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के आमने- सामने आते ही जमकर कुर्सियां चलीं। ईंट-पत्थर उठाकर फेंकने के वीडियो भी सामने आए हैं। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर दिया, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पहुंचकर घराती और बरातियों को शांत कराया। वहीं, दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। सीओ टूंडला शेखर सेंगर ने बताया कि रोटी को लेकर घराती और बरातियों में विवाद हो गया था। दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।