Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Driver Gets Bail After Municipal Jetting Vehicle Kills Ex-Serviceman and Wife in Agra

पूर्व फौजी और पत्नी की मौत: नगर निगम की गाड़ी ने उजाड़ दिया परिवार, मासूमों के आंसू नहीं थमे; चालक को जमानत

Thu, 26 Nov 2026 12:51 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 12:51 PM IST
सार

आगरा के अर्जुन नगर में नगर निगम के लिए काम करने वाली कंपनी की सीवर जेटिंग मशीन की टक्कर से पूर्व फौजी सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी रेखा की मौत हो गई। माता-पिता को खोने के बाद उनके 13 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

विज्ञापन
Driver Gets Bail After Municipal Jetting Vehicle Kills Ex-Serviceman and Wife in Agra
Agra Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अर्जुन नगर में नगर निगम की सीवर जेटिंग मशीन से कुचलकर पूर्व फौजी और उनकी पत्नी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनके मासूम बेटे और बेटी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने शहरी सीमा में गाड़ी के संचालन की अनुमति देखने तक की जहमत नहीं उठाई। यही वजह रही कि चालक को एसीपी कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन


भरतपुर के रूपवास निवासी सुखविंदर सिंह (40) पूर्व सैनिक थे। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह पत्नी रेखा कुमारी को मिलिट्री अस्पताल में दिखाने के लिए घर से निकले थे। उनकी 13 वर्षीय बेटी सौम्या और 11 वर्षीय बेटा आरव घर पर थे। पिता ने बच्चों से कहा था कि एक घंटे में आ जाएंगे। अर्जुन नगर में जावित्री देवी अस्पताल के सामने नगर निगम के लिए काम करने वाली कंपनी की जेटिंग मशीन वाली गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई।
विज्ञापन


माता-पिता के इंतजार में बैठे बच्चों को घटना की जानकारी हुई तो वो बिलख पड़े। परिजन ने किसी तरह संभाला। मंगलवार रात पोस्टमार्टम के बाद दंपती के शव घर पहुंचे तो बच्चों को रोता देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बुधवार को दोनों का अंतिम संस्कार पैतृक गांव रूपवास में किया गया। सुखविंदर के बड़े भाई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार ने गांव में अंतिम संस्कार किया है। प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने टैंकर चालक रियाजुद्दीन को पकड़ लिया था। पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में लगी धारा में सात साल से कम सजा का प्रावधान है। वाहन को सीज कर दिया गया है। घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी को एसीपी कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जमानत मिल गई। वहीं नगर निगम से अनुमति के संबंध में साक्ष्य लिए जाएंगे। अगर अनुमति के बिना वाहन चल रहा होगा तो धारा बढ़ाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed