Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Skin Allergies, Itching and Hair Fall Cases Rise as Winter Sets In in Agra

स्वास्थ्य: ठंड बढ़ते ही त्वचा पर एलर्जी के चकत्ते, खुजली से परेशान मरीज...झड़ रहे बाल; चिकित्सक ने दी ये सलाह

Thu, 26 Nov 2026 01:08 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 01:08 PM IST
सार

आगरा में तापमान गिरने के साथ त्वचा की एलर्जी, खुजली, चकत्ते और बाल झड़ने की शिकायतें बढ़ रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में औसतन 350 मरीज पहुंच रहे हैं।
 

विज्ञापन
Skin Allergies, Itching and Hair Fall Cases Rise as Winter Sets In in Agra
एसएन मेडिकल काॅलेज में मरीजों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तापमान कम होने से ठंड ने दस्तक दे दी है। कई ऐसे भी हैं जो गर्म पानी से नहाने लगे हैं। इससे त्वचा खुश्क हो रही है। इससे एलर्जी, चकत्ते और बाल झड़ने के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। औसतन 350 मरीज आ रहे हैं। इनमें सफेद चकत्ते, खुजली की परेशानी वाले मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। कई ऐसे मरीज भी हैं जो गर्म पानी से नहाने लगे हैं। पानी भी कम पी रहे हैं। इससे इनकी त्वचा में नमी की कमी हो रही है, जिससे त्वचा की पपड़ी तक उतर रही है।
विज्ञापन



बालों में डैंड्रफ होने से जड़ें कमजोर हो रही हैं, इससे बाल झड़ने की परेशानी भी मरीज बता रहे हैं। मेडिसिन विभाग के डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि ओपीडी में बुखार-खांसी के मरीज बढ़े हैं। दवा लेने से 3-5 दिन में ये ठीक हो रहे हैं। कई ऐसे मरीज भी हैं, जिनको खांसी सप्ताह भर से अधिक समय तक परेशान कर रही है। मधुमेह और बीपी से पीड़ित मरीजों में ये अनियंत्रित भी पाए जा रहे हैं। ऐसे में इनको दवा देने के साथ बचाव के बारे में भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान:
ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें। पानी भी खूब पिएं।

शरीर पर नारियल का तेल-मॉइस्चराइजर लगाएं।

मधुमेह-बीपी मरीज नियमित दवाएं लें।

सीने में जकड़न पर भाप लें, खराश में गर्म पानी से गरारे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed