{"_id":"6aa23a181353dabf820cd5f9","slug":"burglars-target-five-shops-in-one-night-steal-jewellery-mobiles-and-laptops-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में पांच चोरियां: ज्वेलर्स और मोबाइल की दुकान के तोड़े ताले, दो खोखों से गुटखा-सिगरेट भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में पांच चोरियां: ज्वेलर्स और मोबाइल की दुकान के तोड़े ताले, दो खोखों से गुटखा-सिगरेट भी ले गए
Thu, 10 Sep 2026 10:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:33 AM IST
सार
आगरा के अकोला में चोरों ने एक ही रात में ज्वेलर्स समेत तीन दुकानों और दो खोखों को निशाना बनाकर मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर सामान के खाली बॉक्स खेतों में छोड़कर फरार हो गए; लगातार चोरी से व्यापारियों में रोष है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के अकोला में बीती रात चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान समेत तीन दुकानों और सड़क किनारे रखे लकड़ी के दो खोखों को निशाना बनाकर पुलिस को चुनौती दी। चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को पीछे से तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरके डिजिटल स्टूडियो एवं मोबाइल कम्युनिकेशन के ताले तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य सामान तथा टीएम मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल, डीजे बॉक्स, नेकबैंड सहित कीमती सामान चोरी कर लिया।
करीब आधा किलोमीटर दूर मैरिज होम के सामने रखे दो खोखों के ताले तोड़कर चोर गुटखा, तंबाकू और सिगरेट भी ले गए। चोरी के सामान को खेतों में ले जाकर खंगालने के बाद खाली बॉक्स वहीं छोड़कर चोर आसानी से फरार हो गए। ज्वेलर्स आजाद खान ने बताया कि उनकी दुकान में इससे पहले 20 अगस्त को भी नकब लगाकर चोरी की गई थी।
एक ही रात में लगातार हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में दहशत और रोष है। व्यापारियों ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बताया कि यदि पुलिस नियमित गश्त कर रही है तो चोरों को इतनी देर तक दुकानों के ताले तोड़ने और सामान समेटने का मौका कैसे मिला। उनका आरोप है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस के गश्त संबंधी दावों की पोल खुल रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। व्यापारियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्धों पर नजर रखने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।