{"_id":"639861cbe017731fd60cc97e","slug":"car-rotatedthree-or-four-rounds-in-air-after-colliding-with-the-divider","type":"video","status":"publish","title_hn":"Agra: डिवाइडर से टकराकर हवा में गोल-गोल घूमी कार, भयावह घटना ने कर दिए रोंगटे खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: डिवाइडर से टकराकर हवा में गोल-गोल घूमी कार, भयावह घटना ने कर दिए रोंगटे खड़े
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 04:58 PM IST
Link Copied
फिरोजाबाद हाईवे पर एत्माद्दौला स्थित गोयल हॉस्पिटल के पास सोमवार रात को बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछल गई। दो बार हवा में घूमने के बाद कार दूसरी तरफ डिवाइडर से टकराई। कार से एक वाहन भी टकरा गया। अच्छी बात यह रही कि कार में सवार चार लोग एयरबैग खुलने की वजह से बच गए।
यहां की है घटना
हादसा रात करीब 12:30 बजे का है। छलेसर की तरफ से कार रामबाग की ओर जा रही थी। गोयल हॉस्पिटल के पास एक ट्रक के आगे निकलते ही डिवाइडर से टकरा गई। इससे वह हवा में उछली और दो बार घूमी। इसके बाद हाईवे पर सर्विस रोड के डिवाइडर से टकरा गई। पीछे एक वाहन भी आ रहा था। उसके चालक ने ब्रेक लगा दिए फिर भी वह मामूली रूप से टकरा गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कार में चार लोग सवार थे। उन्हें मामूली चोट लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के पहिये और इंजन बाहर निकल गए।
सीसीटीवी आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। यह मंगलवार को वायरल हो गया। हादसा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस का कहना है कि युवक नोएडा से आ रहे थे। उन्होंने किसी तरह की सूचना नहीं दी है। हादसा डिवाइडर से कार के टकराने की वजह से हुआ। घायलों के बारे में पता किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।