{"_id":"6ac75fa49b7f30e1df03811d","slug":"congress-holds-black-day-protest-in-agra-demands-cec-gyanesh-kumar-s-resignation-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का ब्लैक डे: 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के नारे, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का ब्लैक डे: 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के नारे, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
Thu, 08 Oct 2026 02:47 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:47 PM IST
सार
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने आगरा के अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारे लगाए और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज आगरा में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध सहित चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी जिंदाबाद”, “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” सहित विभिन्न नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कुछ कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार को जेल जाना होगा” जैसे नारे भी लगाए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही बेहद महत्वपूर्ण है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर भी अपना विरोध दर्ज कराया और केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, मनोज जैन बोहरा, सत्येंद्र कुमार कैंप, अनुज शिवहरे, अजहर वारसी, अपूर्व शर्मा, संतोष चंद्र, प्रमोद कश्यप, अदनान कुरैशी, राम वकील धाकरे सुगम शिवहरे, विनोद जरी, इदरीश भाई, बशीर उल हक, रॉकी शरीफ, कल्लू चाचा, मधुराम शर्मा, राजकुमारी, लक्ष्मी नारायण जी, अश्विनी बिट्टू, नीलोफर, मोहम्मद राशिद अली, सोनू सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।अनुज शिवहरे, अजहर वारसी, अपूर्व शर्मा, संतोष चंद्र, प्रमोद कश्यप, अदनान कुरैशी, सम शिवहरे, विनोद जरी, इदरीश भाई, बशीर उल हक, रॉकी शरीफ, कल्लू चाचा, मधुराम शर्मा, राजकुमारी, लक्ष्मी नारायण जी, अश्विनी बिट्टू, नीलोफर, मोहम्मद राशिद अली, सोनू सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।