{"_id":"6999992782b4265dd903f7ed","slug":"croatian-prime-minister-andrej-plenkovic-visited-taj-mahal-in-agra-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा पहुंचे क्रोएशिया के प्रधानमंत्री, ताजमहल का किया दीदार; कैबिनेट मंत्री ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा पहुंचे क्रोएशिया के प्रधानमंत्री, ताजमहल का किया दीदार; कैबिनेट मंत्री ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 21 Feb 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार
क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक ने ताजमहल का दीदार किया। आगरा पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक ने किया ताजमहल का दीदार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक शनिवार दोपहर आगरा पहुंचे। ताजमहल और आगरा किला भ्रमण के लिए आए विदेशी प्रधानमंत्री का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और मुख्य सचिव एसपी गोयल ने स्वागत किया। पीएम एंड्रेज सड़क मार्ग से आए हैं। पहले होटल गए, फिर ताजमहल का दीदार किया।
प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रधानमंत्री के भ्रमण के दाैरान प्रोटोकॉल के पालन के लिए आगरा किला और ताजमहल में आम पर्यटकों का प्रवेश वर्जित रहा। पर्यटकों के लिए दो घंटे स्मारक बंद रहे।
Trending Videos
प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रधानमंत्री के भ्रमण के दाैरान प्रोटोकॉल के पालन के लिए आगरा किला और ताजमहल में आम पर्यटकों का प्रवेश वर्जित रहा। पर्यटकों के लिए दो घंटे स्मारक बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन