{"_id":"68c1319fbc6ff6910b040630","slug":"crpf-jawman-s-wife-shot-dead-on-road-brother-in-law-and-another-arrested-2025-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीआरपीएफ जवान की पत्नी का कत्ल...देवर सहित दो गिरफ्तार, बीच सड़क पर गोलियों से भून डाली थी विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीआरपीएफ जवान की पत्नी का कत्ल...देवर सहित दो गिरफ्तार, बीच सड़क पर गोलियों से भून डाली थी विवाहिता
Wed, 10 Sep 2025 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:36 PM IST
सार
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में सीआरपीएफ जवान की पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने देवर सहित दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं। विवाहिता की हत्या उस समय की गई, जब वो कोर्ट से तारीख कर घर लौट रही थी।
विज्ञापन
मंजू हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर के पास कोर्ट से तारीख कर लौटते समय दिनदहाड़े गोली मारकर सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में मृतका का देवर भी है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि विगत 19 जुलाई को महिला के पिता हरी सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि अपनी बेटी मंजू की शादी 18 साल पहले मनोज कुमार पुत्र शिवचरन निवासी समोना राजाखेड़ा जिला धौलपुर राजस्थान के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से की थी। मनोज कुमार सीआरपीएफ में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लगभग 9 वर्ष पूर्व से पुत्री का पति से घरेलू हिंसा को लेकर आगरा कोर्ट में मामला विचाराधीन चल रहा है। 18 जुलाई शाम करीब 4:00 बजे पुत्री मंजू अपनी बेटी के साथ आगरा कोर्ट से तारीख कर लौट रही थी। थाना क्षेत्र सारंगपुरा गांव के पास घर लौटते समय देवर प्रदीप, पति मनोज, सुरेंद्र, भूरी सिंह, जोगेंद्र धर्मेंद्र पुत्र काशीराम ने बेटी दिनदहाड़े रास्ते में चारों ओर से घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना के संबंध में थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, 27 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर महिला की हत्या के मामले में बांछित प्रदीप पुत्र शिवचरण निवासी राजपूत मौहल्ला फतेहाबाद व जोगेंद्र पुत्र शीतल प्रसाद निवासी समोना थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर को रेलवे अंडरपास शमशाबाद रोड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वांछित आरोपी पति मनो, सुरेंद्र निवासी फतेहाबाद, भूरी सिंह, धर्मेंद्र पुत्र काशीराम निवासी अर्जुनकापुरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।