{"_id":"6aa7ac38a86876fe2d08b83d","slug":"cunning-man-dupes-woman-on-facebook-by-posing-as-gold-medalist-tantrik-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे में समस्या का समाधान: गोल्ड मेडलिस्ट तांत्रिक के जाल में फंसी महिला, दिखाया ऐसा डर; लग गई मोटी चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे में समस्या का समाधान: गोल्ड मेडलिस्ट तांत्रिक के जाल में फंसी महिला, दिखाया ऐसा डर; लग गई मोटी चपत
Mon, 14 Sep 2026 01:41 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर पांच घंटे में हर समस्या का समाधान करने का दावा करने वाला विज्ञापन देखकर दिए गए नंबर पर फोन करना महिला को भारी पड़ गया। खुद को गोल्ड मेडलिस्ट तांत्रिक बताने वाले आरोपी ने अनिष्ट करने का डर दिखाकर महिला से अलग-अलग तारीखों में 1.62 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। खाते में रकम खत्म होने के बाद महिला ने पति को जानकारी दी। इसके बाद साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई।
न्यू आगरा क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि फेसबुक पर पं. देवीलाल तांत्रिक, हरिद्वार का विज्ञापन देखा था। दिए गए नंबर पर फोन किया। बातचीत के बाद आरोपी ने 2 जुलाई 2026 को 2,200 रुपये बैंक खाते में जमा कराए। इसके बाद आरोपी ने महिला को अनिष्ट होने की बात कहकर डराना शुरू कर दिया।
आरोपी ने 3 जुलाई को 42 हजार और 4 जुलाई को 37,600 रुपये जमा करा लिए। दूसरे नंबर से फोन कर महिला के फोटो, वीडियो और संदेशों का हवाला देते हुए धमकी दी। फिर 23 जुलाई को 41 हजार और 24 जुलाई को 42 हजार रुपये और जमा करा लिए। कुल 1,62,800 रुपये खाते में जमा कराने के बाद भी आरोपी अलग-अलग नंबरों से फोन कर और रुपये मांगता रहा।
विज्ञापन
खाते में रुपये खत्म होने पर महिला ने पति को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की जानकारी जुटाई जा रही है।
सोशल मीडिया पर तंत्र-मंत्र के जरिये चमत्कार का दावा करने वाले लोगों पर भरोसा न करें। डराकर पैसे मांगने पर रकम न दें और फोटो-वीडियो साझा न करें। ठगी होने पर तुरंत बैंक को सूचना देने के साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। नजदीकी पुलिस थाने में भी शिकायत कर सकते हैं। -आदित्य, डीसीपी, साइबर क्राइम