सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Fraudsters Create Fake Website of Former MLA’s Meat Export Company in Agra

Agra: साइबर ठगों ने बनाई पूर्व विधायक की मीट कंपनी की फर्जी वेबसाइट, शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में पूर्व विधायक की मीट एक्सपोर्ट कंपनी के नाम से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर वेबसाइट बंद कराते हुए डोमेन और आईपी एड्रेस की जांच शुरू कर दी है।
 

Cyber Fraudsters Create Fake Website of Former MLA’s Meat Export Company in Agra
पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में बसपा के पूर्व विधायक की मीट कंपनी से मिलते-जुलते डोमेन आईडी के जरिये फर्जी वेबसाइट बनाकर साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। ठगों के फर्जी वेबसाइट बनाने की जानकारी होने पर कंपनी के अकाउंट मैनेजर ने थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos


पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो की कुबेरपुर स्थित एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से मीट एक्सपोर्ट कंपनी है। कंपनी के फतेहाबाद रोड निवासी अकाउंट्स मैनेजर आयुष गुप्ता के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने कंपनी की वेबसाइट के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर ठगी का प्रयास किया। इस नई वेबसाइट में नाम को कंपनी का इस्तेमाल किया गया लेकिन उसमें कंपनी के डिजाइन, लोगो और ब्रांडिंग की सामग्री की हूबहू नकल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट के माध्यम से कंपनी के व्यापारिक साझेदारों और भ्रमित किया जा रहा था। गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वेबसाइट को बंद कराया गया है। उसके डोमेन और आईपी एड्रेस का पता लगाया जा रहा है। बता दें, कंपनी विश्व के 42 से अधिक देशों में मीट का निर्यात करती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed