{"_id":"661df7b9b187306fae0d644f","slug":"decision-of-mayawati-surprised-everyone-fielded-such-candidate-in-front-of-dimple-whom-no-one-expected-2024-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मायवती के इस फैसले ने सबको चौंकाया, डिंपल के सामने उतारा ऐसा प्रत्याशी...जिनकी किसी को न थी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मायवती के इस फैसले ने सबको चौंकाया, डिंपल के सामने उतारा ऐसा प्रत्याशी...जिनकी किसी को न थी उम्मीद
Tue, 16 Apr 2024 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Apr 2024 09:29 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऐसे प्रत्याशी को डिंपल यादव के सामने उतारा है, जिसको लेकर दूर-दूर तक किसी को उम्मीद नहीं थी। ये प्रत्याशी इटावा के रहने वाले हैं और बीएसपी से विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
मायावती और डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने अंतिम समय में यादव कार्ड खेला है। इटावा जिले की विधानसभा भरथना से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे शिवप्रसाद यादव को बहुजन समाज पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। एक सप्ताह पहले ही बहुजन समाज पार्टी ने किसी क्षेत्र के रहने वाले गुलशन देव को अपना प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन
गुलशन के समर्थन में बसपा के बड़े नेता राधा रमन रोड स्थित एक मैरिज हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके गुलशन देव को जताने की अपील भी कर चुके थे। अब बहुजन समाज पार्टी ने गुलशन के स्थान पर पूर्व विधायक से प्रसाद यादव पर दांव लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में यादव मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है। बहुजन समाज पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर पहली बार यादव कार्ड खेला है। भाजपा से जयवीर सिंह क्षत्रिय समाज के हैं। समाजवादी पार्टी की घोषित प्रत्याशी डिंपल यादव 16 अप्रैल यानि आज नामांकन कर रही हैं। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह 15 अप्रैल को नामांकन कर चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि बसपा प्रत्याशी शिव प्रसाद यादव 18 अप्रैल को नामांकन करेंगे।