सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepak Chahar Recalls Mahendra Singh Dhoni’s Funny Reply Before IPL

UP: दीपक चाहर ने पूर्व कप्तान धोनी से कहा-आपको मिस कर कर रहा हूं; जवाब मिला ऐसा; नहीं रोक पाएंगे हंसी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के क्रिकेटर दीपक चाहर ने सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह धोनी के साथ हुई मजेदार बातचीत साझा की। चाहर ने लिखा कि 'मैं आपको मिस कर रहा हूं, धोनी का जवाब मिला मैं बिल्कुल नहीं'।

Deepak Chahar Recalls Mahendra Singh Dhoni’s Funny Reply Before IPL
दीपक चाहर और महेन्द्र सिंह धोनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर ने एमएस के मजाकिया स्वभाव का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। 28 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग से पहले चाहर ने सोशल मीडिया पोस्ट में धोनी के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया, जो क्रिकेट प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। दीपक चाहर ने बताया कि उन्होंने हाल ही में धोनी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं आपको मिस कर रहा हूं। इस पर धोनी ने अपने खास मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, मैं बिल्कुल नहीं कर रहा हूं। धोनी के इस हल्के-फुल्के जवाब ने एक बार फिर उनके ह्यूमर को सामने ला दिया।
Trending Videos


 

चाहर लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं और धोनी के बेहद करीब माने जाते हैं। चेन्नई की ओर से खेलते हुए उन्होंने कई यादगार प्रदर्शन किए और धोनी के नेतृत्व में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। अब दीपक चाहर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं, लेकिन धोनी के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग आज भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाहर ने बातचीत के दौरान धोनी से यह भी कहा कि जब वह उन्हें प्रैक्टिस करते देखते हैं तो मन करता है कि उनके पास चले जाएं। इस पर धोनी ने मजाकिया लहजे में कहा, बिल्कुल मत आना। आईपीएल के उन्नीसवें सीजन से पहले सामने आया यह मजेदार संवाद क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आगरा के खिलाड़ी दीपक चाहर का यह किस्सा दिखाता है कि मैदान के बाहर भी धोनी अपने सहज और हंसमुख स्वभाव से खिलाड़ियों के बीच खास जगह रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed