{"_id":"69df9e891ba6b2df810eef5e","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-took-sharp-jibe-at-akhilesh-yadav-in-agra-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'इतने रंग गिरगिट नहीं बदलता', आगरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तीखा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'इतने रंग गिरगिट नहीं बदलता', आगरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तीखा तंज
Wed, 15 Apr 2026 07:50 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:50 PM IST
सार
आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसा। डिप्टी सीएम ने कहा कि इतने रंग गिरगिट नहीं बदलता, जितने अखिलेश यादव बदलते हैं। कोई नहीं जानता कब कौनसे कलर की टोपी और गमछा पहनेंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम अखिलेश यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। बैठक में योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही आगरा को कई सौगात देने की बात कही।
मीडिया से रूबरू हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहां कि आगरा में तेजी से विकास हो रहा है। आगरा की मांग पर जल्द शहर को एयरपोर्ट मिलने जा रहा है तो वहीं आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा ने आगरा का नाम रोशन किया है। इसलिए जल्द आगरा के लिए नए इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए जगह चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के तहत अब आगरा के लोगों को मीठा पानी मिल रहा है। जहां पानी की समस्या है, जल्द वहां भी पाइप लाइन बिछाकर जल उपलब्ध कराया जाएगा। नमामि गंगे के तहत यमुना की सफाई कर सिल्ट निकाली जाएगी।

मीडिया ने जब सपा मुखिया अखिलेश यादव के एक्स पर किए गए पोस्ट (जिसमें चित्रकूट की गैंगरेप पीड़िता के आत्महत्या करने की घटना) पर सवाल किया तो डिप्टी सीएम का कहना था कि अखिलेश अपने कार्यकाल को याद करें। गुंडई, अराजकता का माहौल था। आज कोई अपराध करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होती है।
अखिलेश यादव के योगी आदित्यनाथ को अक्षम मुख्यमंत्री बताने और प्रदेश को बहाल वाले पोस्ट के जवाब में डिप्टी सीएम का कहना था कि योगी सरकार में प्रदेश विकास कर रहा है। इन्वेस्टमेंट आ रहा है जबकि अखिलेश यादव के समय पूरा प्रदेश भययुक्त था। अखिलेश यादव के नीला गमछा पहनने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इतने रंग गिरगिट नहीं बदलता, जितने अखिलेश यादव बदलते हैं। कोई नहीं जानता कब कौनसे कलर की टोपी और गमछा पहनेंगे, अखिलेश फर्जी पीडीए वाले नेता हैं, जिनका दलित से कोई लेना देना नहीं है।
ये भी पढ़ें-CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित, आगरा में 15 हजार ने दी थी परीक्षा; ऐसे चेक करें रिजल्ट