फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Double-Decker Bus Crashes Into Unknown Vehicle on Agra-Lucknow Expressway, 13 Injured

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई डबल डेकर बस, चालक समेत 13 घायल

Thu, 03 Sep 2026 07:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 07:48 AM IST
सार

बलिया से दिल्ली जा रही शिवगंगा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 13 लोग घायल हुए, जबकि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Double-Decker Bus Crashes Into Unknown Vehicle on Agra-Lucknow Expressway, 13 Injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार तड़के सवारियों से भरी डबल डेकर बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत 13 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद थाना पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया। प्रारंभिक तौर पर चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


 

शिवगंगा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस बलिया से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 34 पर बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। यात्रियों के मुताबिक अचानक तेज धमाके की आवाज हुई, जिससे बस में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
हादसे में बस चालक रविंद्र पुत्र राजेश निवासी कानपुर देहात के अलावा सुजीत सिंह निवासी बलिया, जितेंद्र निवासी रसूलपुर थाना घोसी जिला मऊ, धनराज निवासी विगरापुर दिवारी थाना मधुबन जिला मऊ, सुरेंद्र कुमार, अर्जुन, कृष्ण कुमार निवासी अंबेडकर नगर, प्रवेश निवासी आजमगढ़, सरिता विश्वकर्मा व दिहांत विश्वकर्मा निवासी जयसिंहपुर जिला मऊ, सूरज निवासी फरीदपुर जिला मऊ, बबलू निवासी अंबेडकर नगर तथा सतेंद्र गुप्ता निवासी बलिया घायल हुए।

 
विज्ञापन

हादसे की जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी फतेहाबाद पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घटना बस चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed