{"_id":"6a8e5e38e40407913c08ed30","slug":"drone-surveillance-in-sensitive-areas-agra-police-on-alert-for-festivals-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर अलर्ट: बारावफात के जुलूस मार्गों पर कड़ा सुरक्षा घेरा, ड्रोन से रहेगी नजर; पुलिस ने की ये तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर अलर्ट: बारावफात के जुलूस मार्गों पर कड़ा सुरक्षा घेरा, ड्रोन से रहेगी नजर; पुलिस ने की ये तैयारी
Wed, 26 Aug 2026 09:02 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 26 Aug 2026 09:02 AM IST
सार
बारावफात, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को लेकर आगरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी का फैसला किया है। शहर को छह जोन और 18 सेक्टर में बांटकर जुलूस मार्गों पर पुलिस और पीएसी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बारावफात, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी समेत अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा प्लान बनाया है। नगर को 6 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। बारावफात के जुलूस मार्ग पर पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने मंगलवार को सभी एसीपी के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि यक्ष एप पर अपराधियों का डाटाबेस तैयार किया जाए। समन-नोटिस की तामील की कार्रवाई एप के माध्यम से की जाए। विवेचनाओं का समय पर निस्तारण किया जाए। साइबर अपराध रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। पूर्व में जेल से रिहा हुए अपराधियों की निगरानी की जाएगी।
आईजीआरएस पर मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जाए। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पाट की पहचान करें। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि बुधवार को बारावफात है। इसके बाद रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहार हैं। इसको देखते हुए पुलिस अलर्ट रहे। डीजे लगाने वालों के साथ बैठक करें। तेज आवाज में गाने नहीं बजाए जाएं। आयोजकों और धर्म गुरुओं से बात की जाए।