सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly Farmer Dies After Being Mauled by Pack of Dogs While Returning Home

Agra: रात के अंधेरे में बुजुर्गों पर खतरा, कुत्तों से रहें सावधान; आगरा में किसान को मार डाला

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 09:45 AM IST
सार

इरादतनगर के भिड़ावली गांव में देर रात घर लौट रहे 65 वर्षीय किसान पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुबह राहगीरों ने उन्हें बचाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Elderly Farmer Dies After Being Mauled by Pack of Dogs While Returning Home
आवारा कुत्ते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के इरादतनग थाना क्षेत्र के भिड़ावली गांव में बुधवार रात कुत्तों के झुंड ने एक बुजुर्ग किसान को काट लिया। घायल हुए बुजुर्ग रातभर वहीं रहे। गंभीर रूप से घायल किसान को बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा और परिजन को सूचना दी। एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  भाभी से प्यार: बड़े भाई को इसलिए तड़पा-तड़पा के मारा, लाश के पास बैठकर बहाए आंसू; दुश्मनों से भी दी बदतर मौत
विज्ञापन



गांव भिड़ावली निवासी 65 वर्षीय किसान प्रेम सिंह बुधवार की शाम ननिहाल ग्राम सिलोखर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात वह पैदल घर लौट रहे थे। इरादतनगर से भिड़ावली के बीच सुनसान रास्ते में कुत्तों ने उन्हें काट लिया। बुजुर्ग किसान घायल हो गए। बृहस्पतिवार तड़के रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने कुत्तों को भगाकर उनकी जान बचाई। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना परिजन को दी। परिजन उन्हें इरादतनगर के स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, वहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  45 किलो प्राचीन सिक्के गायब: महादेव मंदिर की खुदाई में मटकों में मिला था खजाना, एसडीएम के बयान से आया नया मोड़


बृहस्पतिवार दोपहर बाद किसान का शव गांव पहुंचा, तो चीख पुकार मच गई। परिजन ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भतीजे और भिड़ावली के प्रधान अजय त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है, ताकि कुत्तों के उत्पात से ग्रामीणों को निजात दिलाई जा सके।


ये भी पढ़ें -

1- भविष्य ज्योति: एकाग्रता और मेहनत से छुआ सफलता का आसमां, अमर उजाला के मंच पर सम्मानित हुए मेधावी; तस्वीरें

2- UP: बिना बिल बेच रहे लाखों का माल! राज्य कर विभाग के रडार पर आगरा के 16 लोहा कारोबारी, जांच में जुटी टीम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed