सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Exams and festivals... no protests, no poster wars until March 31st

Agra News: परीक्षा और त्योहार... 31 मार्च तक न धरना प्रदर्शन न पोस्टर वार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Exams and festivals... no protests, no poster wars until March 31st
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड परीक्षा और आने वाले त्योहारों को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने 31 मार्च तक बीएनएसएस की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी गई है। इस दौरान किसी भी स्थान पर पांच या उससे अधिक लोग बिना अनुमति के एकत्रित नहीं हो सकेंगे।
Trending Videos

अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि शिवरात्रि, होली, ईद-उल-फितर, रामनवमी और महावीर जयंती के दौरान सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा यूपी बोर्ड व अन्य बोर्डों की हाईस्कूल, इंटर की परीक्षाएं भी होनी हैं। इस दौरान किसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन, अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था भंग करने वाले कार्यों पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ लगाने पर शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी जगह ईंट, पत्थर, बोतल या किसी को नुकसान पहुंचाने के काम आने वानी वस्तुएं एकत्र नहीं की जाएंगी। किसी तरह का भड़काऊ बैनर, पोस्टर लगाने या सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed