सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers Intensify Protest Against Smart Meters in Akola Indefinite Dharna and Maha Panchayat on 11 May

UP: बिजली के स्मार्ट मीटर पर संग्राम, 11 मई को राकेश टिकैत की महापंचायत; आज से शुरू हुआ धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 04 May 2026 08:28 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के अकोला में स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज हो गया है, सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। 11 मई को महापंचायत में राकेश टिकैत शामिल होंगे, किसानों ने आंदोलन को और उग्र करने का ऐलान किया है।

Farmers Intensify Protest Against Smart Meters in Akola Indefinite Dharna and Maha Panchayat on 11 May
 स्मार्ट मीटर के खिलाफ महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़का जनाक्रोश अब बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सोमवार से चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय के मैदान में बेमियादी धरने पर बैठेंगे। वहीं 11 मई को धरना स्थल पर ही महापंचायत होगी, जिसे राकेश टिकैत संबोधित करेंगे
Trending Videos

रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर और जिला अध्यक्ष राजवीर लवानियां अकोला पहुंचे, जहां किसानों ने हाथ उठाकर आंदोलन को और उग्र बनाने का संकल्प लिया। नेताओं ने मौके से ही राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से फोन पर वार्ता की। तय हुआ कि 11 मई को अकोला के चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय में एक विशाल महापंचायत होगी, जिसे राकेश टिकैत संबोधित करेंगे। भाकियू के नेतृत्व में सोमवार से महाविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। नेताओं की मांग है कि सरकार दर्ज प्राथमिकी वापस ले और स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी पोस्टपेड व्यवस्था लागू करे। इस दौरान सुरेंद्र सिंह चाहर, केदार सिंह एडवोकेट, सावित्री चाहर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का उत्पीड़न रोका जाए
किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने स्मार्ट मीटर विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों और महिलाओं पर दर्ज प्राथमिकी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने बिजली विभाग को चेताया कि निर्दोषों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। किसान नेता ने कहा कि कानूनन उपभोक्ता की मर्जी के बिना प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकता। विभाग जबरदस्ती मीटर थोपकर लूट मचा रहा है। वहीं उन्होंने आंदोलन के बीच अपनी जमीन तलाश रहे नेताओं पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ नेता किसानों की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं, जिसे तुरंत बंद करना चाहिए।

भाकियू अराजनीतिक ने भी खोला मोर्चा
भाकियू (अराजनीतिक) के जिला अध्यक्ष दीपक तोमर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को अकोला का दौरा किया। तोमर ने स्पष्ट कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों को लूटने का नया जरिया है। किसान इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों पर दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन ने कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और भी उग्र रूप धारण करेगा। इस मौके पर सोमवीर यादव, रामनिवास रघुवंशी और मुकेश पाठक जैसे पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने भी दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सैंया। विकासखंड में बिजली विभाग की ओर से लगाए गए स्मार्ट मीटरों के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार ने सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों, मजदूरों और गरीबों की जेब पर सीधा डाका हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई और उग्र आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed