सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers protest Against Greater Agra Project and Vow Won't Let Chief Minister Helicopter Land

ग्रेटर आगरा: आवासीय परियोजना के शिलान्यास से पहले किसानों का विरोध, बोले- नहीं उतरने देंगे CM का हेलीकाॅप्टर

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

एक ओर प्रशासन ग्रेटर आगरा परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरे ओर किसानों का विरोध तेज हो गया। सोमवार को किसानों ने धरना दिया। चेतावनी दी कि शिलान्यास कार्यक्रम में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाॅप्टर नहीं उतरने देंगे।

Farmers protest Against Greater Agra Project and Vow Won't Let Chief Minister Helicopter Land
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत विकसित की जा रही टाउनशिप के शिलान्यास के लिए मंगलवार को आगरा आ रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। प्रभावित किसानों ने चेतावनी दी है कि वे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को जमीन पर नहीं उतरने देंगे।
Trending Videos


 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा विंग के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव और किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में दर्जनभर गांवों के किसान गांव मनोहरपुर के पास एकत्र हुए। किसानों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को लेकर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा, जिसके चलते बैठक धरने में बदल गई। किसान नेता विपिन यादव ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री का उड़न खटोला रोकने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने की सूचना पर नायब तहसीलदार हरि लाल चौधरी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना है कि जब तक एडीए की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मौली मौके पर आकर वार्ता नहीं करतीं और मुख्यमंत्री से मिलने का समय तय नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद एत्मादपुर एसडीएम सुमित कुमार सिंह व एसीपी देवेश कुमार माैके पर पहुंचे। किसानों की बात फोन पर जिलाधिकारी अरविन्द बंगारी से कराई। उन्होंने किसानों को मुआवजे के लिए आश्वस्त किया कि किसानों की हर बात सरकार मानने को तैयार है। इससे प्रभावित किसानों ने स्वतः ही धरना समाप्त कर दिया। धरने में श्यामवीर यादव, राज कुमार, अशोक कुमार, भूप सिंह, राजकुमार पंडित, बहादुर सिंह, ज्ञाप्रसाद, देवेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, श्याम कुमार, रवि तोमर, आशीष सहित कई किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed