{"_id":"69df4218547291af8b0432d5","slug":"fire-breaks-out-in-school-kitchen-police-rescue-dozens-of-children-in-agra-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्राथमिक विद्यालय में सिलिंडर में लगी आग, लपटों के बीच फंसे बच्चे; पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्राथमिक विद्यालय में सिलिंडर में लगी आग, लपटों के बीच फंसे बच्चे; पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित निकाले
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के एक प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते पुलिस ने बच्चों को बाहर निकाल लिया। डायल 112 टीम की सूझबूझ से करीब करीब 45 बच्चों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
आग बुझाते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के बरौली अहीर ब्लॉक के नगला पैमा प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह मिड-डे मील के लिए दूध उबालते समय सिलिंडर की पाइप में आग लग गई। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान बच्चे सहम गए थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। सही समय पर राहत कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया।
ताजमहल के पीछे दशहरा घाट के निकट नगला पैमा गांव में प्राथमिक विद्यालय है। प्रधानाचार्य दीपा राठौर ने बताया कि सुबह स्कूल में करीब 45 बच्चे पढ़ने पहुंचे थे। उपस्थिति दर्ज करने के बाद पढ़ाई शुरू की गई थी। पास ही कमरे में रसोइया शारदा देवी मिड-डे मील के लिए दूध उबाल रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलिंडर की पाइप में आग लग गई। उन्होंने आग की लौ देखते ही रसोइया को बताया और स्टाफ की मदद से बच्चों को स्कूल परिसर से बाहर निकाला गया। शोर सुनकर आस-पास के लोग भी मदद के लिए आ गए।
लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और सबमर्सिबल की पाइप से पानी डालकर आग बुझाने लगे। मौके पर पीआरवी 9073 की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।
कमरे में रखे थे दो सिलिंडर
आग लगने के दौरान पास के कमरे में दो सिलिंडर और रखे थे। गनीमत रही कि सही समय पर राहत कार्य शुरू हो गया और समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X