सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor Steals Jewelry Worth Lakhs, Arrested Within Hours After CCTV Clues in Fatehabad

पड़ोसी निकला चोर: सीसीटीवी से मिले पुलिस को ऐसे सबूत, लाखों की चोरी का कुछ घंटे में किया खुलासा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

फतेहाबाद में पड़ोसी ने घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी कर लिए, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से पूरा सामान बरामद किया गया।

Neighbor Steals Jewelry Worth Lakhs, Arrested Within Hours After CCTV Clues in Fatehabad
सीसीटीवी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद कस्बे के पुरानी गल्ला मंडी मोहल्ले में रविवार रात एक घर से लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि पीड़ित का पड़ोसी ही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किया गया सामान भी आरोपी के पास से मिल गया है।
Trending Videos

फतेहाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुरानी गल्ला मंडी निवासी अनुज गुप्ता ने रात करीब 3 बजे सूचना दी कि उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए गए हैं। चोरी गए सामान में सोने की दो चूड़ी, दो अंगूठी, एक जंजीर, दो कुंडल और चांदी के पांच सिक्के शामिल थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पड़ोसी की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। शक के आधार पर जब पड़ोसी से पूछताछ की गई तो वह बार-बार बयान बदलता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी सूरज गुप्ता आटा चक्की चलाता है। जो पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है। उसकी निशानदेही पर उसके घर में लगी आटा चक्की से चोरी का पूरा सामान मिल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed