{"_id":"6ae81582b0cef4b79d074205","slug":"five-cyber-fraud-suspects-arrested-in-firozabad-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठग: पुलिस ने दबोचे मुंबइया गैंग के पांच शातिर, एक करोड़ से ज्यादा की ठगी; जान लें इनका तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठग: पुलिस ने दबोचे मुंबइया गैंग के पांच शातिर, एक करोड़ से ज्यादा की ठगी; जान लें इनका तरीका
Mon, 02 Nov 2026 11:06 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:06 AM IST
सार
फिरोजाबाद में पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार आगरा और एक हाथरस का है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह सस्ते लोन का झांसा देकर म्यूल खाते खुलवाता था और अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
साइबर ठगी के आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुंबई में रहने वाला अमित बाबा नामक शख्स साइबर ठगी का गैंग चला रहा है। थाना दक्षिण और साइबर सेल ने गैंग के 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरोह सस्ती ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों के दस्तावेज हासिल करने के बाद म्यूल खाते खुलवाता है। इसके बाद लोन दिलाने के लिए प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में पैसा वसूल करते हैं। एक करोड़ से अधिक की ठगी कर चुके हैं।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जैन मंदिर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान किआ सोनेट कार को घेराबंदी कर पकड़ा। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 10 मोबाइल फोन, 17 सिमकार्ड, 10 चेकबुक, 10 बैंक पासबुक, 8 एटीएम कार्ड, 7 आधार कार्ड, 5 पैन कार्ड, डायरी बरामद हुई। कार सवार पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य फर्जी और कूटरचित आधार व पैन कार्ड के जरिये अलग-अलग जिलों में विभिन्न बैंकों में म्यूल (फर्जी) खाते खुलवाते थे। आवेदकों के दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ कर बैंकों में फर्जी खाते खुलवाते थे। इन्हीं खातों में ठगी की मंगाई जाती थी, जिसे चेक और एटीएम के माध्यम से निकालकर कमीशन काटकर सरगना तक पहुंचाया जाता था।
20 हजार वेतन, ठगी की रकम पर कमीशन
इस काम के लिए गुर्गों को 20 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ-साथ प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर कमीशन मिलता था। इन खातों पर देश भर में 70 से अधिक एनसीआरपी शिकायतें दर्ज हैं और अब तक 50 से ज्यादा खातों के जरिए एक करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी की जा चुकी है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना दक्षिण में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त
अजीत प्रताप उर्फ बंटू निवासी- शांतिनगर, कमला नगर, आगरा
एदल सिंह निवासी जनसोही, सिकंदराराऊ, हाथरस
सुरेश निवासी बड़ी बस्ती, कागारौल, आगरा
महेंद्र कुमार निवासी नगला महादेव, हरीपर्वत, आगरा
राजू कुमार निवासी पालीवाल पार्क, हरीपर्वत, आगरा