{"_id":"69f70d7e578e4bb31903f216","slug":"four-friends-turn-robbers-to-feed-their-drug-addiction-in-agra-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत में चार दोस्त बन गए लुटेरे: युवक से लूटी थी सोने की चेन, पुलिस ने सुनार को भी किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत में चार दोस्त बन गए लुटेरे: युवक से लूटी थी सोने की चेन, पुलिस ने सुनार को भी किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 03 May 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार
लूट की घटना में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर शुक्रवार को क्लार्क सिराज होटल के पीछे शहीद नगर निवासी अरुण, अयान उर्फ अज्जू, जगजीत नगर निवासी विश्वास उर्फ विक्की और चमरौली निवासी कुमरपाल राजपूत को गिरफ्तार किया। उनके पांचवें साथी थाना ताजगंज क्षेत्र के दलाई मंदिर निवासी आशीष की तलाश में टीम लगी है।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के सदर थाने की पुलिस ने दूध लेने जा रहे युवक से सोने की चेन लूटने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आपस में दोस्त हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए घटना की। अदालत में पेश कर चारों को जेल भेज दिया गया। एक वांछित आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है।
एसीपी सदर ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाग राजपुर निवासी विनोद चंद शर्मा ने तहरीर दी थी। बताया था कि बुधवार की शाम वह घर से दूध लेने जा रहे थे। रास्ते में अटैची बेचने वाले के पास रुककर कीमत पूछने लगे। इस दौरान दो युवक आए और उन्हें धक्का देकर गले से सोने की चेन लूट ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर शुक्रवार को क्लार्क सिराज होटल के पीछे शहीद नगर निवासी अरुण, अयान उर्फ अज्जू, जगजीत नगर निवासी विश्वास उर्फ विक्की और चमरौली निवासी कुमरपाल राजपूत को गिरफ्तार किया।
उनके पांचवें साथी थाना ताजगंज क्षेत्र के दलाई मंदिर निवासी आशीष की तलाश में टीम लगी है। आरोपियों के कब्जे से 41 हजार रुपये, 22 सोने की कड़ियां व अन्य सामान बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी अरुण ने पुलिस को बताया कि वह चारों दोस्त है और सभी को नशा करने की आदत है। कई दिन से किसी के पास रुपये नहीं थे। तब विनोद चंद शर्मा से चेन लूटने की योजना बनाई। अरुण ने विनोद के घर से निकलते ही अयान और अज्जू को बताया। दोनों चेहरा छिपाकर पहुंच गए और धक्का देकर चेन लूटकर भाग गए थे। चेन के टुकड़े कर सुनार कुमरपाल राजपूत को बेच दी थी।
Trending Videos