फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free medical camp for patients with disabilities and hearing impairments on the 31st

Agra News: दिव्यांग-बधिर मरीजों के लिए चिकित्सा सेवा का निशुल्क शिविर 31 को

Fri, 30 Oct 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Free medical camp for patients with disabilities and hearing impairments on the 31st
आगरा। दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट आगरा की ओर से दिव्यांग और ऊंचा सुनने वाले मरीजों के लिए मथुरा में गोकुल के पास स्थित रमणरेती आश्रम में निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर 31 अक्तूबर को लगेगा। इसमें ऊंचा सुनने वाले चयनित अधिकतम 25 मरीजों को सुनने की मशीन निशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन

मीडिया समन्वयक डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि शिविर शीला देवी गोपाल दास सराफ की स्मृति में लगाया जा रहा है। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होगा। मरीजों के कानों की जांच आधुनिक मशीन से होगी। शिविर प्रभारी डॉ. आनंद राय ने बताया कि ऐसे दिव्यांग जिनके हाथ-पैर कटे हुए हैं। पोलियो एवं अन्य किसी हड्डी रोग से पीड़ित हैं, वह भी शिविर में आ सकते है। उनकी जांच विशेषज्ञ डॉ. शिवम गुप्ता करेंगे।
विज्ञापन

कृत्रिम अंगों के लिए उपयुक्त पाए जाने वाले दिव्यांगों को भारतीय और जर्मन तकनीक से बने कृत्रिम हाथ-पैरों को बनाने की व्यवस्था लागत मूल्य पर की जाएगी। इसकी व्यवस्था श्री राम शशि कृत्रिम अंग निर्माण शाला नुनिहाई रामबाग आगरा में की गई है। दिव्यांग अपने साथ आधार कार्ड की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और एक तीमारदार को साथ लेकर आएं। पूर्व शिविरों में प्रदान की गई सुनने की मशीनों में खराबी आ गई है तो उसे भी शिविर में ठीक किया जाएगा। ऐसे लाभार्थी अपना पंजीकरण कार्ड साथ लेकर आएं। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दिव्यांग और बधिर चिकित्सा शिविर हर माह के अंतिम शनिवार को रमणरेती में पिछले कई वर्षों से लगाया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिये 9410666978 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed