सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free treatment available at hospitals under Pradhan Mantri Ayushman Bharat Scheme and process to get ayushman

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना: 102 अस्पतालों में निशुल्क मिल रहा पांच लाख तक का इलाज, ऐसे बनवाएं कार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 05 Apr 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में अभी 102 अस्पतालों का योजना में पंजीकरण है। इसमें से 80 निजी और 22 सरकारी अस्पताल हैं। 80 निजी अस्पताल में से करीब 20 सुपर स्पेशियलिटी सेंटर हैं। इसमें कैंसर, किडनी, लिवर, हृदय रोग समेत अन्य गंभीर मरीजों को निशुल्क इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिल रही है। 

Free treatment available at hospitals under Pradhan Mantri Ayushman Bharat Scheme and process to get ayushman
आयुष्मान कार्ड - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत याेजना में अभी 9.75 लाख लोगों के कार्ड बन चुके हैं। इनको याेजना में पंजीकृत 102 अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के कार्ड भी तेजी से बनाए जा रहे हैं।
Trending Videos


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 9,75,664 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन गए हैं। इसमें 70 साल से अधिक उम्र के 64,198 के कार्ड बने हैं। योजना से जुड़ने में अस्पताल संचालक भी रुचि दिखा रहे हैं। अभी 102 अस्पतालों का योजना में पंजीकरण है। इसमें से 80 निजी और 22 सरकारी अस्पताल हैं। 80 निजी अस्पताल में से करीब 20 सुपर स्पेशियलिटी सेंटर हैं। इसमें कैंसर, किडनी, लिवर, हृदय रोग समेत अन्य गंभीर मरीजों को निशुल्क इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि गोपाल ने बताया कि 1.51 लाख लोगों को इस योजना पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज मिला है। इसमें सबसे ज्यादा कैंसर, हृदय, किडनी, लिवर, हड्डी रोग समेत अन्य के मरीज हैं। लाभार्थी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र और पंजीकृत निजी अस्पतालों के अलावा beneficiary.nha.gov.in पर भी ऑनलाइन कार्ड बना सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed