फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From Hardship to the Boxing Ring: Agra’s Prince Kushwaha and Aniruddh Yadav Selected for Uttar Pradesh Competi

यूपी: पिता करते हैं पुताई, मां झाड़ू-पोंछा, बेटों ने बनाई बॉक्सिंग में बनाई पहचान; गर्व से सीना हो गया चौड़ा

Mon, 26 Oct 2026 09:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 09:46 AM IST
सार

आगरा के प्रिंस कुशवाह और अनिरुद्र यादव ने आर्थिक तंगी के बावजूद बॉक्सिंग में अपनी प्रतिभा साबित की है। दोनों का चयन उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
 

विज्ञापन
From Hardship to the Boxing Ring: Agra’s Prince Kushwaha and Aniruddh Yadav Selected for Uttar Pradesh Competi
आगरा के प्रिंस कुशवाह और अनिरुद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरों में पुताई और मजदूरी करने वाले पिता, दूसरों के घरों में झाड़ू-पोंछा लगाने वाली मां और आंखों में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का सपना। संघर्ष की इसी कहानी के बीच आगरा के प्रिंस कुशवाह और अनिरुद्र यादव ने बॉक्सिंग में अपनी जगह बनाई है। दोनों का चयन उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


प्रिंस के पिता पुताई और मजदूरी कर परिवार का पालन करते हैं, मां दूसरों के घरों में साफ-सफाई करती हैं। अनिरुद्र का परिवार भी आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने अभ्यास जारी रखा और अपनी मेहनत के दम पर प्रतियोगिता तक पहुंचने का अवसर हासिल किया। दोनों की सफलता में बॉक्सिंग कोच शिशुपाल चाहर का भी अहम योगदान है। वह पिछले 12 वर्षों से गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का सपना
प्रिंस और अनिरुद्र नियमित अभ्यास के जरिये अपनी कमियों को दूर करने में जुटे हैं। दोनों का लक्ष्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर आगे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना और देश के लिए पदक जीतना है। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर परिवारों और शुभचिंतकों में खुशी है। सोसाइटी अध्यक्ष गौरव यादव, बॉबी चाहर, रजत खंडेलवाल, पार्षद अतुल अवस्थी और डॉ. राज शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed