सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fugitive Accused from Odisha Arrested on Train

UP: देसी बम से किया हमला, फिर ओडिशा से मथुरा के लिए पकड़ी ट्रेन; आगरा में आरपीएफ ने दबोचा आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 05 Apr 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी ट्रेन में इंजन के करीब जनरल कोच में बैठा मिला। फोटो से मिलान कर उसे पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम-पता बताया। आरोपी ओडिशा में देसी बम से हमला करने के बाद भाग रहा था।

Fugitive Accused from Odisha Arrested on Train
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) आगरा कैंट ने कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे ओडिशा के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी भुवनेश्वर से मथुरा भागने की कोशिश कर रहा था। उस पर ओडिशा के जटनी थाना क्षेत्र में बम से हमला करने के गंभीर मामले में प्राथमिकी दर्ज है।
Trending Videos

आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को ओडिशा के जटनी थाना से सूचना मिली थी। 

दोपहर 12 बजे जैसे ही ट्रेन आगरा कैंट पहुंची तो टीम ने प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन के डिब्बों में तलाशी ली। आरोपी इंजन के करीब जनरल कोच में बैठा मिला। फोटो से मिलान कर उसे पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम-पता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की पहचान प्रणब कुमार मोहंती (30 वर्ष), निवासी गांव पदनपुर, थाना जटनी, जिला खुर्दा, ओडिशा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि 6 मार्च को गांव पदनपुर में उसने देसी बम से हमला किया था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। एक 10 वर्षीय बच्चा जल गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मथुरा भाग रहा था। आरपीएफ ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और 4460 नकद बरामद किए। आरोपी को बाद में थाना जटनी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed