फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   General Studies Troubled Candidates Maths and Hindi Brought Relief in Police Exam

पुलिस भर्ती परीक्षा: महिला परीक्षार्थियों की खुलवाई चोटी, पेंट की मोहरी तक हुई चेक; तीसरे दिन भी रही सख्ती

Thu, 11 Jun 2026 09:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 09:26 AM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन सामान्य अध्ययन और करंट अफेयर्स के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया। वहीं गणित, रीजनिंग और हिंदी के सवाल अपेक्षाकृत आसान रहे।
 

विज्ञापन
General Studies Troubled Candidates Maths and Hindi Brought Relief in Police Exam
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षार्थियों को सामान्य अध्ययन के सवालों को हल करने में पसीने छूट गए। हालांकि गणित, रीजनिंग और हिंदी के प्रश्नों से उन्हें कुछ राहत मिली। अंतिम दिन भी खासी सख्ती रही। महिला परीक्षार्थियों की चोटी तो पुरुषों की पैंट की मोहरी तक चेक की गई।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची मेघा ने बताया कि परीक्षा का प्रश्नपत्र उम्मीद से काफी सरल आया। हिंदी के प्रश्न तो 10वीं और 12वीं के छात्र भी जवाब दे सकते थे। गणित के प्रश्नों को हल करने में समय लग गया पर सवाल सही रहे। रीजनिंग से जुड़े प्रश्न भी कठिन नहीं थे। परीक्षार्थी मनीष ने बताया कि प्रश्नपत्र को देखा जाए तो बहुत कठिन नहीं था, पर करंट अफेयर्स के सवालों के जवाब मुश्किल थे। चर्चित सवालों के बजाय देश की उपलब्धियों से संबंधित प्रश्नों का जवाब देने में काफी सोचना पड़ा। आखिरी दिन होने के कारण पुलिस काफी सतर्क थी। केंद्र के बाहर से ही परीक्षार्थियों पर नजर रखी जा रही थी। प्रवेश के पहले भी सघन चेकिंग हुई।
विज्ञापन


जाम और अधिक किराए पर आया गुस्सा
परीक्षा छूटने के बाद ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूला। एमजी रोड पर पुलिस की सतर्कता के कारण परीक्षा छूटने के आधे घंटे के अंदर ही यातायात सुचारु कर दिया। ताजमहल देखने जाने वालाें की भीड़ के चलते यमुना किनारा और फतेहाबाद रोड पर राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में 76,608 हजार ने दी परीक्षा
पुलिस भर्ती परीक्षा में आगरा के 28 केंद्रों पर 3 दिन में 76,608 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में तीनों दिन में 59,383 और दूसरी पाली में 17,225 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed