{"_id":"6a22489021044294ff05ff3f","slug":"greater-agra-project-gains-pace-plot-sales-to-begin-this-year-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर आगरा: इसी साल शुरू होगी प्लॉटों की बिक्री, जल्दी से कर लें खरीदने की तैयारी; जानें कितनी रखी गई कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर आगरा: इसी साल शुरू होगी प्लॉटों की बिक्री, जल्दी से कर लें खरीदने की तैयारी; जानें कितनी रखी गई कीमत
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार
ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट के तहत विकसित की जा रही 10 आधुनिक टाउनशिप में इसी वर्ष प्लॉटों की बिक्री शुरू करने की तैयारी है। एडीए सचिव संजय कुमार ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
ग्रेटर आगरा में कुछऐसी दिखेगी खेल अकादमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के सचिव संजय कुमार ने ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट के अंतर्गत रहनकला तथा रायपुर में विकसित की जा रही टाउनशिप का औचक निरीक्षण किया। परियोजना के तहत बनाई जा रही 45 मीटर चौड़ी सड़क के समतलीकरण कार्य की प्रगति देखी। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत लगभग 449.65 हेक्टेयर भूमि पर कुल 10 आधुनिक टाउनशिप विकसित की जा रही हैं, जो आने वाले समय में शहर के विकास को नई ऊंचाई देंगी।
Trending Videos
निरीक्षण के दौरान सचिव संजय कुमार ने विशेष रूप से गंगापुरम, महानदीपुरम तथा नर्मदापुरम टाउनशिप में चल रहे समतलीकरण कार्य की समीक्षा की। सचिव ने मौके पर मौजूद संबंधित अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए कि वे कार्यस्थल का लगातार भ्रमण करें, मॉनिटरिंग को मजबूत बनाएं और विकास कार्यों में तेजी लाएं ताकि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया गया कि परियोजना में इसी साल प्लॉटों की बिक्री शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के समय आगरा विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव सुरेंद्र बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सहित प्राधिकरण के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
नदियों के नाम पर होंगी 10 टाउनशिप
योजना के तहत 10 अत्याधुनिक आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएंगी, जिनका नामकरण देश की पावन नदियों के नाम पर जैसे- नर्मदापुरम, गंगापुरम, महानदीपुरम आदि किया गया है। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से लेकर उच्च आय वर्ग (एचआईजी) तक के लिए कुल 4,353 भूखंड शामिल होंगे। यह योजना 10,000 से अधिक परिवारों को आधुनिक और सुरक्षित आवास का सपना पूरा करेगी।

बैठक में हुए यह निर्णय.....
ग्राम रायपुर-रहनकलां में प्रस्तावित ग्रेटर आगरा योजना में आवासीय भूखंड (प्लॉट) की दर 33 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर होगी। वहीं, ग्रुप हाउसिंग के लिए यह दर आवासीय से डेढ़ गुना लगभग 50 हजार और व्यावसायिक भूखंडों के लिए 66 हजार रुपये वर्ग मीटर होगी। सार्वजनिक सुविधाओं वाले भूखंड आवासीय दर पर ही मिलेंगे।