{"_id":"69f7b77f8f69ae856a0ed719","slug":"history-sheeter-monu-yadav-arrested-in-encounter-shot-in-leg-agra-news-c-25-1-agr1034-1050857-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: राज चौहान की हत्या, ढाबा संचालक से मांगी रंगदारी, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोजा मोनू यादव; पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राज चौहान की हत्या, ढाबा संचालक से मांगी रंगदारी, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोजा मोनू यादव; पैर में लगी गोली
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जिसमें वह गोली लगने से घायल हुआ। रंगदारी और हत्या के आरोपों में घिरे मोनू की संपत्ति की भी जांच शुरू हो गई है।
मोनू यादव गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने ढाबा संचालक से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोपी 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव को रविवार रात 1:15 बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि उसने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।
Trending Videos
पीड़ित ढाबा संचालक ने अपना वीडियो जारी कर पुलिस पर आरोप लगाए थे। इससे पहले बेटे राज चाैहान की हत्या पर उनकी मां ने मोनू की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। पुलिस को भी कठघरे में खड़ा किया था। बता दें, 17 अप्रैल को मोनू यादव ने नगला रामबल निवासी ढाबा संचालक से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। मामले में मोनू सहित 6 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें उसके बेटे और भाई को भी नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बावजूद पुलिस ने गिरफ्तारी में दिलचस्पी नहीं दिखाई। उधर, ढाबा संचालक ने अपना वीडियो जारी कर दहशत में होने और पुलिस पर आरोप लगाए थे। राज चाैहान की हत्या में भी मोनू पर आरोप राज की मां ने लगाया था। एक और मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर मामला लखनऊ पहुंचा था। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने मोनू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कराया। एसआईटी का भी गठन किया गया।
ट्रांस यमुना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात को उसकी घेराबंदी की। वह फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में गोली पैर में लगने से घायल हो गया। उधर, राज चाैहान हत्याकांड में उसकी संलिप्तता की जांच एसआईटी कर रिपोर्ट देगी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मोनू यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
