{"_id":"68dcf2e2f036df68360bd548","slug":"husband-brutally-murdered-his-wife-slit-her-throat-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: पत्नी की बेरहमी से हत्या...गला काटा, फिर लाश के पास बैठ गया; पति ने इस वजह से ले ली उसकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: पत्नी की बेरहमी से हत्या...गला काटा, फिर लाश के पास बैठ गया; पति ने इस वजह से ले ली उसकी जान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के पिनाहट में किसान ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के पिनाहट में एक किसान ने बेरहमी से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वो लाश के पास बैठ गया। घर के अन्य सदस्य जब आए, तो घटना की जानकारी हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव झोरियां में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि पति और पत्नी दोनों ही खेत से बाजरे की फसल काटकर घर पहुंचे थे। अचानक दोनों के बीच न जाने क्या हुआ कि विवाद हो गया। इस दौरान पति ने सब्जी काटने वाले हसिये से पत्नी का गला काट दिया। इसके बाद वो लाश के पास ही बैठ गया।
परिवार के अन्य लोग जब घर पर आए, तो महिला की खून से सनी लाश देख होश उड़ गए। सूचना मिलते ही थाना पिनाहट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी पति मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज भी चल रहा है।
Trending Videos